Kanpur Prayagraj Highway Accident: एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर ट्राले में घुसा, मौके पर मची चीख-पुकार, 8 लोगों की मौत, अन्य 17 घायल

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश से एक दिलदहला देने वाला हादसा सामने आया है। यहां के कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आज एक मिनी ट्रक (पिकअप) और ट्राले की टक्कर हुई, जिसमें पिकअप के परखचे उड़ गए। यह घटना सैनी थाना इलाके के डोरमा पेट्रोल पंप के पास की बताई जा रही है। यहां पर सड़क किनारे एक ट्राला खड़ा था, जिसके पिछे हिस्से में मिनी ट्रक घुस गया। बताया जा रहा है कि घटना के समय मिनी ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी, जो अनियंत्रित होकर ट्राले से भिड़ गई। इस दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 17 बुरी तरह घायल बताए जा रहे हैं।
रामनवमी के मौके पर बच्चे का मुंडन
जानकारी के मुताबिक, पिकअप में करीब 25 लोग सवार थे, इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। ये सभी लोग फतेहपुर जिले के मलवां इलाके के बड़ोखर गांव में रहने वाले बताए गए हैं। जो सभी रामनवमी के मौके पर बच्चे का मुंडन करना के लिए प्रयागराज पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने संगम में स्नान किया और मुंडन संस्कार होने के बाद वापस अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान बीच रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि यह घटना दोपहर करीब पौने चार बजे हुई थी।
यह भी पढ़े -आंध्र प्रदेश बस हादसा तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने जताया जताया शोक, हरसंभव मदद का दिया आश्वासन
मौके पर मची चीख-पुकार
इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। सड़क पर पड़े घायल लोगों की चीख-पुकार सुनने को मिली। ये सुनने के बाद स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे। वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवान हो गई। सभी जख्मी लोगों को चार एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान 7 लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य का उपचार चल रहा है। इस घटना की वजह से हाइवे पर कुछ देर तक जाम जैसी स्थिति पैदा हो गई थी। हालांकि, बाद में सुचारू रूप से यातायात शुरू हो गया।
Created On :   27 March 2026 8:11 PM IST













