PM Modi-CM Meeting: मिडिल ईस्ट तनाव से खड़े हुए अप्रत्याशित संकट के बीच पीएम मोदी ने सभी राज्यों के सीएम के साथ वर्चुअल बैठक की

मिडिल ईस्ट तनाव से खड़े हुए अप्रत्याशित संकट के बीच पीएम मोदी ने सभी राज्यों के सीएम के साथ वर्चुअल बैठक की

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच दुनिया के कई देशों में ऊर्जा का संकट पैदा हो गया है। तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं, क्योंकि वैश्विक आपूर्ति ठप हो गई है। स्टेट ऑफ हॉर्मुज में तनाव से 20% वैश्विक तेल, गैस आपूर्ति प्रभावित हुई है। इसी बीच PM मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए राज्यों के सीएम के साथ मीटिंग कर रहे हैं। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य ईंधन की सप्लाई, महंगाई और लॉजिस्टिक्स पर वार्ता करना है। चुनावी राज्यों में आचार संहिता लागू होने के कारण उन राज्यों के CM को चर्चा में शामिल नहीं किया गया। उन राज्यों के मुख्य सचिवों के लिए कैबिनेट सचिवालय की ओर से एक बार फिर बैठक बुलाई जाएगी।

अमेरिका ने ईरान पर कब हमला किया

बता दें, अमेरिका और इजरायल दोनों ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान की राजधानी तेहरान पर हमला किया था। इस दौरान ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई मौत हो गई थी। इसके बाद ईरान ने भी खाड़ी देशों (गल्फ कंट्री) और इजरायल पर हमला कर उसका बदला लिया।

पीएम ने लोकसभा में क्या कहा?

पश्चिमी एशिया में जारी जंग से पैदा हुई अप्रत्याशित संकट का प्रभाव लंबे समय तक रहने वाला है। इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने सोमवार को लोकसभा में कहा इससे निपटने के लिए सरकार पूरी तरह से तत्पर है। युद्ध को कारण सामने आई चुनौती पर बयान देते हुए इसका सामना देशवाशियों को कोरोना संकट की तरह करना होगा।

पश्चिम एशिया में जारी जंग को 22 दिन से ज्यादा हो चुके हैं। भारत के सामने अप्रत्याशित चुनौती खड़ी हो गई है। जो आर्थिक, राष्ट्रीय और मानवीय सुरक्षा से जुड़ा है। आगे उन्होंने कहा 'यह आवश्यक है कि भारत की संसद से इस संकट को लेकर एकजुट हो जिसका संदेश पूरी दुनिया में जाए।'

एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा, 'कोविड-19 महामारी के बाद चुनौतियां लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। ऐसा कोई साल नहीं बीता जिस वर्ष हमारी और भारतीयों की परीक्षा न हुई हो। अगर 1.4 भारत के लोग एकजुट होकर आपदा का सामना करेंगे तभी हम आगे बढ़ पाएंगे।'

PM मोदी ने इस दौरान सभी CM से गलत सूचना और अफवाहों के प्रति पर ऐक्शन लेने को कहा। सटीक तथा विश्वसनीय जानकारी के प्रसार पर जोर देने को कहा है। इस दौरान हालातों से निपटने के लिए राज्यों के द्वारा उठाए गए सभी फैसलों की सराहना की गई है। उन्होंने आगे कहा केंद्र सरकार देश के हर नागरिक के हितों की रक्षा करना और उद्योगों को मजबूत करने के साथ-साथ आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करने के लिए दिन-रात मिशन मोड में काम कर रही है।

Created On :   27 March 2026 10:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story