US-Israel Iran War: 'ये पैगम्बर मोहम्मद साहब के रियल खानदान के लोग...' बाबा रामदेव ने खामेनेई की मौत और इजरायली PM को लेकर दी प्रतिक्रिया

ये पैगम्बर मोहम्मद साहब के रियल खानदान के लोग... बाबा रामदेव ने खामेनेई की मौत और इजरायली PM को लेकर दी प्रतिक्रिया
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत पर बाबा रामदेव की प्रतिक्रिया सामने आई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत पर बाबा रामदेव की प्रतिक्रिया सामने आई है। उनका कहना है कि किसी व्यक्ति को मार सकते हैं, लेकिन उनके विचारों, दर्शन, सोच, जज्बे, शौर्य, वीरता और स्वाभिमान को समाप्त नहीं कर सकते हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इजरायल और अमेरिका के युद्ध की वजह से इसका भारी खामियाजा भुगतना होगा। बता दें कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर हमला किया था, जिसमें खामेनेई की मौत हो गई थी। उनकी मौत की खबर के बाद हमले और तेज हो गए हैं।

ईरान और खामेनेई को लेकर क्या बोले?

बाबा रामदेव ने ईरान को लेकर कहा, "वे इसके बारे में बहुत ज्यादा नहीं जानते हैं। लेकिन इतना जरूरत जानता हूं कि ये पैगम्बर मोहम्मद साहब के रियल खानदान के लोग हैं, जिनको शिया कहा जाता है। इनको कोई झुका नहीं सकता है। इनको कोई मिटा नहीं सकता है और इनको कोई हरा भी नहीं सकता।" उन्होंने आगे खामेनेई को लेकर बताया, "कम से कम एक लाख नहीं, बल्कि 9-10 करोड़ की आबादी के अंदर एक करोड़ से ज्यादा लोग अयातुल्लाह अली खामनेई के विचार को पूरे अस्तित्व के साथ रोम-रोम से उसको जीते हैं तो आप उसे खत्म कैसे कर देंगे? ये अमेरिका की एक तरह से राजनैतिक अपरिपक्वता है।"

इजरायली PM पर की टिप्पणी

एक इंटरव्यू में बाबा रामदेव ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के सवाल पर कहा, "दोनों चोर-चोर मौसेरे भाई हैं। दोनों एक ही जैसे हैं। दोनों को युद्ध अपराधी मानता हूं. इसके साथ ही मैं उन्हें मानवता के अपराधी और प्रकृति पर्यावरण के अपराधी भी मानता हूं।" उन्होंने आगे कहा, "इन्होंने राजनीतिक अविश्वास का हिमालय खड़ा कर दिया, इसे तोड़ने में बहुत वक्त लगेगा। इस युद्ध का खामियाजा आने वाले 50 सौ सालों तक इजरायल और अमेरिका को भुगतना पड़ेगा। इसमें अमेरिका और इजरायल न तो जीत सकते हैं और ना ही इसमें ईरान हार सकता है।"

Created On :   27 March 2026 11:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story