Bengal Ram Navami Clash: पं. बंगाल के मुर्शिदाबाद में रामनवमी पर भड़की हिंसा, जुलूस के दौरान हुई पत्थरबाजी, धारा 144 लागू

पं. बंगाल के मुर्शिदाबाद में रामनवमी पर भड़की हिंसा, जुलूस के दौरान हुई पत्थरबाजी, धारा 144 लागू
चुनावी राज्य पं. बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में रामनवमी पर हिंसा भड़क गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रामनवमी जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच तीन अलग-अलग जगहों पर हिंसक झड़प हुई।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। चुनावी राज्य पं. बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में रामनवमी पर हिंसा भड़क गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रामनवमी जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच तीन अलग-अलग जगहों पर हिंसक झड़प हुई। इस दौरान दुकानों में तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं भी सामने आई। विपक्षी दल बीजेपी का आरोप है कि शहर के शोभायात्रा मैकेंजी पार्क से शुरू हुई थी और जैसे ही यह फुलतला मोड़ के पास पहुंची, उस पर हमला कर दिया गया। जुलूस में शामिल लोगों पर पत्थर और ईंटें फेंकी गईं, जिससे कई लोग घायल हो गए।

आरोप है कि जुलूस के रघुनाथगंज-फुलतला ट्रैफिक मोड़ कुछ लोगों ने सड़क किनारे लगे एक होर्डिंग पर चढ़कर उसपर लगा केसरिया झंडा हटा दिया। इस पर जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने दूसरे समुदाय का झंडा निकालने का प्रयास किया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई।

बीजेपी के सीनियर लीडर सुवेंदु अधिकारी ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा, यह भगवा ध्वज और सनातन धर्म का अपमान है। वीडियो में दो लोग भगवा झंडे को होर्डिंग से गिराते दिख रहे हैं। उन्होंने राज्य की सीएम ममता बनर्जी पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। देखें वीडियो...

वहीं, घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। रैपिड एक्शन फोर्स और कॉम्बैट फोर्स की टीमें वहां तैनात है। मुर्शिदाबाद पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने बताया कि स्थिति काबू में है। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।

इसके अलावा जिले के एक और गांव शिशातला में ही हिंसा हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रामनवमी के जुलूस में शामिल डीजे की आवाज ज्यादा होने का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। इससे गांववालों और जुलूस में शामिल लोगों के बीच कहासुनी हुई जो कि हाथापाई तक पहुंच गई। इस दौरान लोगों ने एकदूसरे पर पथराव भी किया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम वहां पहुंची। फिलहाल पुलिस ने गांव सहित आसपास के इलाके में धारा 144 लागू कर दी है। सुरक्षाबल वहां बड़ी संख्या में तैनात हैं।

Created On :   27 March 2026 9:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story