पश्चिम बंगाल खराब मौसम के कारण एक घंटे तक आसमान में घूमता रहा सीएम ममता का विमान

पश्चिम बंगाल खराब मौसम के कारण एक घंटे तक आसमान में घूमता रहा सीएम ममता का विमान
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ले जा रहा चार्टर्ड विमान, खराब मौसम के कारण एक घंटे से अधिक समय तक हवा में रहा और कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंडिंग की अनुमति न मिलने के बाद आखिरकार गुरुवार शाम लगभग 5.30 बजे सुरक्षित लैंडिंग करने में सफल रहा।

कोलकाता, 26 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ले जा रहा चार्टर्ड विमान, खराब मौसम के कारण एक घंटे से अधिक समय तक हवा में रहा और कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंडिंग की अनुमति न मिलने के बाद आखिरकार गुरुवार शाम लगभग 5.30 बजे सुरक्षित लैंडिंग करने में सफल रहा।

मुख्यमंत्री दिन में पश्चिम बर्दवान और बीरभूम जिलों में कई चुनावी रैलियों में भाग लेने के बाद इसी विमान से लौट रही थीं। विमान को शाम 4.30 बजे से पहले कोलकाता हवाई अड्डे पर लैंड करना था। चार्टर्ड विमान ने पश्चिम बर्दवान जिले के अंडाल हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी।

हालांकि, विमान के कोलकाता पहुंचने के बाद पायलट ने लैंडिंग की अनुमति के लिए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क किया, लेकिन खराब मौसम की स्थिति (भारी बारिश और तेज हवा) कारण अनुमति नहीं दी गई।

इसके बाद, चार्टर्ड विमान एक घंटे से अधिक समय तक हवा में ही रहा। अंततः, मौसम में सुधार होने पर एटीसी ने विमान को लैंडिंग की अनुमति दी। शाम लगभग 5:30 बजे विमान कोलकाता हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतर गया।

इस रिपोर्ट के लिखे जाने तक पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री इस मामले पर मीडिया से बात किए बिना हवाई अड्डे से अपने आवास के लिए रवाना हो चुकी थीं।

कोलकाता हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की चार्टर्ड फ्लाइट ही एकमात्र ऐसी फ्लाइट नहीं थी, जिसे खराब मौसम के कारण लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। कुछ समय के लिए खराब मौसम के कारण सभी फ्लाइटों के आगमन और प्रस्थान प्रभावित हुए।

घटनाक्रम से अवगत सूत्रों ने बताया कि एक समय ऐसा भी विचार किया गया था कि यदि मौसम में सुधार नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री की चार्टर्ड फ्लाइट को पास के किसी हवाई अड्डे पर डायवर्ट किया जा सकता है।

हालांकि, मौसम में सुधार हुआ और विमान सुरक्षित रूप से उतर गया, जिससे सभी संबंधित लोगों को राहत मिली।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में अगले महीने दो चरणों (23 अप्रैल और 29 अप्रैल को) में विधानसभा चुनाव होंगे और परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 March 2026 7:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story