गुजरात विधानसभा में पास हुआ अवैध संपत्ति हस्तांतरण बिल, विधायक संगीता पाटिल ने हिंदू परिवारों के लिए बताया जरूरी
सूरत, 26 मार्च (आईएएनएस)। गुजरात विधानसभा में अवैध संपत्ति हस्तांतरण पर अंकुश लगाने संबंधी विधेयक को मंजूरी दी गई। भाजपा विधायक संगीता पाटिल ने गुरुवार को इसे जरूरी कदम बताया। इस दौरान उन्होंने सवाल उठाया कि जब करीब 500 हिंदू परिवारों के बीच एक मुस्लिम परिवार सुरक्षित रह सकता है, तो 500 मुस्लिम परिवारों के बीच एक हिंदू परिवार सुरक्षित क्यों नहीं रह सकता है?
भाजपा विधायक संगीता पाटिल ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "विधानसभा संपत्ति हस्तांतरण बिल पर चर्चा हुई। समाज में अभी भी कुछ ऐसे असामाजिक तत्व हैं, जो फाइल पास करवाते हैं और संपत्ति को बेच डालते हैं। कुछ लोग किराए पर दुकान या घर लेते हैं। बाद में कोई दूसरा आता है, वह भी ऐसा करता है। इस तरह पूरी सोसायटी अल्पसंख्यक धर्म के लोगों की हो जाती है।"
उन्होंने आगे कहा, "मैं किसी का विरोध नहीं करती हूं, लेकिन जो हमारे हिंदू भाई हैं, उन्हें शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है। भाजपा विधायक ने कहा, "पहले मारूतीनगर, पद्मावतीनगर, बुद्ध सोसायटी, भावना पार्क सोसायटी और अंबिकानगर समेत ऐसी बहुत सी सोसायटी हैं, जहां पहले ज्यादा से ज्यादा हिंदू लोग थे, लेकिन यहां पर सभी मुस्लिम समुदाय के लोग आ गए हैं। यहां पर गिने चुने एक-दो हिंदू लोग बचे होंगे, जो वर्तमान में अपनी संपत्ति बेच कर जाना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें भी परेशान किया जा रहा है। जो परिवार जाना चाहते हैं, उन्हें भी जाने की मंजूरी देनी चाहिए।"
संगीता पाटिल ने कहा, "मैंने यह भी कहा था कि एक मुस्लिम समुदाय का भाई किसी सोसायटी में आता है। वह एक मकान को किराए पर लेता है। इसके बाद वहां पर कई मुस्लिम आते हैं और आस-पास मकान लेने लगते हैं, जिससे एक प्रथा चालू हो जाती है। इससे अल्पसंख्यकों का पूरा नगर बस जाता है, जो नहीं होना चाहिए। इसलिए हिंदू किसी हिंदू को ही मकान बेचे, साथ ही अगर मुस्लिम किसी मुस्लिम को मकान बेचते हैं, तो उससे भी हमें कोई आपत्ति नहीं है। अगर किसी हिंदू का मकान कोई मुस्लिम लेगा, तो उससे हमें दिक्कत है। इसलिए हमने अपने क्षेत्र की समस्या को विधानसभा में उठाया।"
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   26 March 2026 7:59 PM IST












