टीआरएआई में सीनियर एसोसिएट कंसल्टेंट बनने का अवसर, 14 अप्रैल तक भरें फॉर्म

टीआरएआई में सीनियर एसोसिएट कंसल्टेंट बनने का अवसर, 14 अप्रैल तक भरें फॉर्म
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (टीआरएआई) ने सीनियर एसोसिएट कंसल्टेंट ग्रेड-I (तकनीकी) के एक पद पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (टीआरएआई) की ओर से जारी पद के लिए 24 मार्च से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 14 अप्रैल निर्धारित की गई है।

नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (टीआरएआई) ने सीनियर एसोसिएट कंसल्टेंट ग्रेड-I (तकनीकी) के एक पद पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (टीआरएआई) की ओर से जारी पद के लिए 24 मार्च से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 14 अप्रैल निर्धारित की गई है।

ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार या कंप्यूटर विज्ञान में ग्रेजुएशन की डिग्री और डाटा एनालिटिक्स या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में मास्टर्स डिग्री या पोस्ट-ग्रेजुएशन डिप्लोमा होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास 4 साल का अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 35 साल निर्धारित की गई है। वहीं, योग्य कैंडिडेट का चयन शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवार की सैलरी 1,20,000 रुपए प्रति महीने होगी। इसी के साथ अभ्यर्थी को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (टीआरएआई) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद से सक्रिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 March 2026 7:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story