आईपीएल 2026 करियर के लिए अहम पृथ्वी शॉ

आईपीएल 2026 करियर के लिए अहम पृथ्वी शॉ
आईपीएल 2026 के लिए हुई नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने पृथ्वी शॉ को एक बार फिर से टीम में शामिल किया और उन्हें अपने करियर को संवारने का एक और मौका दिया। कभी भारतीय क्रिकेट का उभरता हुआ सितारा माने गए शॉ का करियर पिछले कुछ समय में निराशाजनक दौर से गुजरा है। आईपीएल 2026 उनके करियर के लिए अहम साबित हो सकता है।

नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के लिए हुई नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने पृथ्वी शॉ को एक बार फिर से टीम में शामिल किया और उन्हें अपने करियर को संवारने का एक और मौका दिया। कभी भारतीय क्रिकेट का उभरता हुआ सितारा माने गए शॉ का करियर पिछले कुछ समय में निराशाजनक दौर से गुजरा है। आईपीएल 2026 उनके करियर के लिए अहम साबित हो सकता है।

शॉ अब अपनी घरेलू टीम मुंबई का भी हिस्सा नहीं हैं। पृथ्वी शॉ का मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के साथ रिश्ता तनावपूर्ण हो गया था। इस वजह से मुंबई की टीम में भी उन्हें अपनी जगह गंवानी पड़ी। आईपीएल 2025 के लिए हुई नीलामी में वह अनसोल्ड रहे थे।

इन चुनौतियों के बीच शॉ ने हार नहीं मानी। उन्होंने खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाने पर ध्यान दिया। एक छोटे से ब्रेक के दौरान उन्होंने क्रिकेट से दूरी बनाकर अपनी जिंदगी को नए नजरिए से देखा। इस दौरान उन्होंने यात्रा की, परिवार के साथ समय बिताया और खुद को फिर से तैयार किया। शॉ मानते हैं कि यह ब्रेक उनके लिए बेहद जरूरी था, जिसने उन्हें मानसिक रूप से संतुलित किया।

उनकी निजी जिंदगी में भी सकारात्मक बदलाव आए हैं। इन्फ्लुएंसर आकृति अग्रवाल से सगाई के बाद शॉ को स्थिरता और भावनात्मक सहारा मिला है। इस रिश्ते ने उन्हें मजबूत बनाया है और उनके जीवन में संतुलन लाया है। अब वह पहले से ज्यादा परिपक्व और शांत नजर आते हैं।

क्रिकेट के मैदान पर वापसी के लिए शॉ ने अपनी ट्रेनिंग पर ध्यान दिया है। उन्होंने अपनी मेहनत और अभ्यास की तीव्रता को पहले से कई गुणा बढ़ाया है। उनका मानना है कि पिछले अनुभवों ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया है। अब वह भविष्य की चिंता करने के बजाय वर्तमान पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

शॉ का कहना है कि उन्होंने अपनी गलतियों से सीख ली है और अब वह आलोचनाओं से प्रभावित नहीं होते। पहले वह सोशल मीडिया और खबरों में कही गई बातों को गंभीरता से लेते थे, लेकिन अब उन्होंने खुद पर भरोसा करना सीख लिया है। उनका मानना है कि असफलताएं जिंदगी का हिस्सा हैं और उनसे घबराने के बजाय आगे बढ़ना चाहिए।

आईपीएल में 75 लाख रुपये में दोबारा चुने जाने के बाद शॉ इस सीजन को अपने करियर के लिए निर्णायक मानते हैं। वह इसे एक नई शुरुआत के रूप में देख रहे हैं और पूरी तरह से अपने खेल पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। उनका लक्ष्य सिर्फ अच्छा प्रदर्शन करना ही नहीं, बल्कि क्रिकेट का आनंद लेना भी है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 March 2026 9:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story