आखिर क्यों लीग मुकाबलों में 2 बार भिड़ेंगी मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें?

आखिर क्यों लीग मुकाबलों में 2 बार भिड़ेंगी मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें?
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के लीग स्टेज मुकाबलों के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस सीजन लीग मुकाबलों में पांच-पांच बार आईपीएल खिताब अपने नाम कर चुकी मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें 2 बार आमने-सामने होंगी, जबकि कई टीमों से उनका सामना सिर्फ एक ही बार होगा।

नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के लीग स्टेज मुकाबलों के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस सीजन लीग मुकाबलों में पांच-पांच बार आईपीएल खिताब अपने नाम कर चुकी मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें 2 बार आमने-सामने होंगी, जबकि कई टीमों से उनका सामना सिर्फ एक ही बार होगा।

यही वजह है कि चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस 23 अप्रैल के बाद एक बार फिर 2 मई को आमने-सामने होंगी। आइए, जानते हैं कि आखिर क्यों ये टीमें 2 बार एक-दूसरे के खिलाफ उतरने वाली हैं?

दरअसल, टीमों को उनके जीते गए टाइटल्स की संख्या के आधार पर दो ग्रुप में बांटा गया है। 'ग्रुप ए' में पांच बार की चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा, कोलकाता नाइट राइडर्स है, जिसने 3-3 बार ट्रॉफी अपने नाम की है। इनके अलावा, राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भी इस ग्रुप में हैं, जिन्होंने 1-1 बार ट्रॉफी जीती। पंजाब किंग्स ने अभी तक कोई खिताब नहीं जीता है। ये टीम भी इसी ग्रुप का हिस्सा है।

दूसरी ओर, 'ग्रुप-बी' में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के अलावा 1-1 ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस की टीमें हैं। इनके अलावा, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स, जिन्हें अब तक पहले खिताब की तलाश है, ये टीमें भी इसी ग्रुप का हिस्सा हैं।

पिछले तीन वर्षों में एक ही ग्रुप की टीमें आपस में दो बार खेलती थीं और दूसरे ग्रुप की टीमों के खिलाफ एक बार, लेकिन इस साल आईपीएल ने ढांचे को उलट दिया है। अब एक ही ग्रुप की टीमें आपस में एक बार, जबकि दूसरे ग्रुप की टीमों के खिलाफ दो बार खेलेंगी।

आईपीएल 2026 का लीग चरण 28 मार्च से 24 मई तक खेल जाएगा। इस चरण में आठ 'डबल-हेडर' (एक ही दिन में दो मैच) खेले जाएंगे। दोपहर के मैच भारतीय समयानुसार 3:30 बजे और शाम के मैच 7:30 बजे शुरू होंगे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 March 2026 9:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story