बिहार गयाजी में अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ अभियान, बड़ी मात्रा में कोयला जब्त

बिहार गयाजी में अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ अभियान, बड़ी मात्रा में कोयला जब्त
बिहार के गयाजी जिले में अवैध खनन के खिलाफ चलाए गए अभियान में खनन विभाग और पुलिस को जबरदस्त सफलता मिली है। बाराचट्टी थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध कोयला जब्त किया गया है, जबकि अतरी थाना क्षेत्र में अवैध बालू से लदे एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया है।

गयाजी, 26 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के गयाजी जिले में अवैध खनन के खिलाफ चलाए गए अभियान में खनन विभाग और पुलिस को जबरदस्त सफलता मिली है। बाराचट्टी थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध कोयला जब्त किया गया है, जबकि अतरी थाना क्षेत्र में अवैध बालू से लदे एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि सूचना मिली थी कि बाराचट्टी थाना क्षेत्र के कुछ गांव में बड़ी मात्रा में अवैध कोयला का भंडारण और परिवहन किया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर खनन विभाग, पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बाराचट्टी थाना क्षेत्र के चेटिया एवं भलूआ गांव में छापेमारी की गई।

जांच के दौरान विभिन्न स्थानों पर भारी मात्रा में अवैध रूप से भंडारित कोयला पाया गया। संबंधित व्यक्तियों द्वारा कोई वैध कागजात या परिवहन चालान प्रशासन के सामने प्रस्तुत नहीं किया गया।

उन्होंने बताया कि इन इलाकों से करीब 13 हजार घनफीट कोयला बरामद किया गया है। अवैध कोयला व्यापार में लगे पांच लोडर मशीनें, सात ट्रक तथा दो ट्रैक्टर भी जब्त किए गए हैं। वाहन चालक कार्रवाई के दौरान मौके से फरार हो गए। संबंधित स्थलों पर लगे बैनरों और सूचनाओं के आधार पर सभी संलिप्त अवैध भंडारणकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है तथा लगभग 1.5 करोड़ रुपये का दंड अभिरोपित किया गया है।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रहा है। भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। इधर, अतरी थाना क्षेत्र में भी अवैध बालू के खनन की सूचना मिलने के बाद संबंधित क्षेत्रों में पुलिस द्वारा छापेमारी की गई। इस दौरान बालू लदे एक ट्रैक्टर और ट्रॉली को जब्त किया गया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 March 2026 9:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story