अपनी नीतियों की वजह से पीएम मोदी दुनियाभर में लोकप्रिय आरपी सिंह

अपनी नीतियों की वजह से पीएम मोदी दुनियाभर में लोकप्रिय आरपी सिंह
अमेरिकी फर्म द्वारा किए गए एक सर्वे में पीएम मोदी को दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता बताए जाने पर भाजपा प्रवक्ता आरपी सिंह ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की जो नीतियां हैं, उसके चलते वे दुनियाभर में लोकप्रिय नेता बने हुए हैं। यह पहली बार नहीं है जब किसी सर्वे में वे अव्वल आए हैं, जब भी किसी एजेंसी द्वारा रेटिंग जारी की जाती है तो टॉप पर हमारे पीएम मोदी रहते हैं।

नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी फर्म द्वारा किए गए एक सर्वे में पीएम मोदी को दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता बताए जाने पर भाजपा प्रवक्ता आरपी सिंह ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की जो नीतियां हैं, उसके चलते वे दुनियाभर में लोकप्रिय नेता बने हुए हैं। यह पहली बार नहीं है जब किसी सर्वे में वे अव्वल आए हैं, जब भी किसी एजेंसी द्वारा रेटिंग जारी की जाती है तो टॉप पर हमारे पीएम मोदी रहते हैं।

नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत में भाजपा प्रवक्ता आरपी सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी वही नेता हैं, जिन्होंने एक समय रामनवमी के जुलूसों को रुकवा दिया था और एक समय था, जब दुर्गा पूजा के विसर्जन का कार्यक्रम रुकवाकर मोहर्रम का जुलूस निकलवाया था।

सर्वदलीय बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर के बयान पर आरपी सिंह ने कहा कि भारत पाकिस्तान की तरह नहीं बन सकता है। पाकिस्तान कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाता है। पाकिस्तान के फील्ड मार्शल अभी कुछ दिनों पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास एक बैग लेकर गए थे, जहां उन्होंने ट्रंप से कहा कि इसमें कई मिनरल्स हैं, आपको जो पसंद हैं वह ले सकते हैं, पाकिस्तान दलाली करता है। भारत का अपना स्टैंड है, विपक्ष को यह समझना चाहिए।

एलपीजी संकट को लेकर विपक्ष को जवाब देते हुए आरपी सिंह ने कहा कि भारत में वर्तमान समय में एलपीजी का संकट नहीं है। लोगों को गैस मुहैया कराई जा रही है। पीएनजी कनेक्शन को बढ़ाया जा रहा है। जैसे-जैसे पीएनजी बढ़ेगी, एलपीजी की खपत कम हो जाएगी।

यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के बयान पर आरपी सिंह ने कहा कि वे गलत बयान दे रहे है। वे आजम खान से मिलकर भी आए हैं और कह रहे हैं, उन्हें मिलने नहीं दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आजम खान पर कानूनी कार्रवाई तो कोर्ट के फैसले पर की जा रही है। असल में यह सभी लोग एक साथ हैं। उन्होंने अपने समय में भ्रष्टाचार किया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 March 2026 8:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story