रामनवमी पर हिंसक झड़प: मुर्शिदाबाद में शोभायात्रा के दौरान सड़कों पर आगजनी और पत्थरबाजी घटना, बीजेपी ने CM ममता बनर्जी पर लगाए तुष्टीकरण के आरोप

मुर्शिदाबाद में शोभायात्रा के दौरान सड़कों पर आगजनी और पत्थरबाजी घटना, बीजेपी ने CM ममता बनर्जी पर लगाए तुष्टीकरण के आरोप
पश्चिम बंगाल में अगले महीने विधासभा के चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले राज्य में रामनवमी के मौके पर हिंसक झड़प देखने को मिली।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में अगले महीने विधासभा के चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले राज्य में रामनवमी के मौके पर हिंसक झड़प देखने को मिली। इसके साथ ही सड़कों पर आगजनी, तोड़फोड़, पत्थरबाजी और भारी अफरा-तफरी देखने को मिली है। यह घटना मुर्शिदाबाद की बताई जा रहा है। बीजेपी ने आरोप लगाते हुए कहा कि शोभायात्रा मैकेंजी पार्क से शुरू हुई थी और जैसे ही यह फुलतला मोड़ के नजदीक पहुंचते ही यात्रा पर हमला हो गया था। बीजेपी ने आरोप आरोपों में कहा कि इस शोभायात्रा पर पत्थर और ईंटें फेंगी गई, इस दौरान कई लोग घायल हो गए हैं।

पुलिस अधिकारी ने घटना पर क्या कहा?

बीजेपी ने दावा करते हुए बताया कि इस यात्रा के आगे बढ़ने के बाद फिर से हमला किया गया। वहीं, इस घटना के चलते इलाके में तनाव देखने को मिला। इसी को ध्यान में रखते हुए रैपिड एक्शन फोर्स और कॉम्बैट फोर्स की टीमों को मौके पर तैनात किया गया। इसके अलावा, मुर्शिदाबाद रेंज के DIG अजीत सिंह यादव पुलिस टीम के साथ इलाके में पहुंचे। जहां पर उन्होंने स्थिति को लेकर बताया कि हालात काबू में है। कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है और पुलिस लगातार गश्त कर रही है।

BJP नेता ने सीएम पर लगाए आरोप

वहीं, इस घटना के बाद बीजेपी नेता और बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो जारी किया है। जिसमें दो व्यक्ति भगवा झंडे के नजदीक पहुंचते हैं और उसे नीचे गिरा देते हैं। इस दौरान बीजेपी नेता ने सवाल करते हुए कहा कि क्या राज्य में रामनवमी के पवित्र मौके पर सनातनियों द्वारा पवित्र भगवा ध्वज फहराना कोई अपराध है? साथ ही उन्होंने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तुष्टीकरण करने का आरोप लगाया है।

बीजेपी भगवा ध्वज को लेकर क्या बोली?

शुभेंदु अधिकारी का कहना है, "मुर्शिदाबाद के जंगीपुर स्थित फुलातला मोड़ पर सनातनियों द्वारा फहराए गए भगवा ध्वज को जिस अपमानजनक तरीके से नीचे खींचकर फेंक दिया गया। यह पवित्र भगवा ध्वज का अपमान करने, सनातन धर्म का अपमान करने और सनातनियों की भावनाओं पर सीधा आघात करने का एक सुनियोजित प्रयास था। यह पूरी तरह से ममता बनर्जी की तुष्टीकरण की नीतियों का नतीजा है कि अपने ही राज्य में सनातनियों को बार-बार अपमान का सामना करना पड़ रहा है।"

Created On :   27 March 2026 11:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story