विधानसभा चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल की अशोकनगर विधानसभा सीट पर अब तक हुए 15 चुनाव, बीजेपी ने केवल एक उपचुनाव जीता, CPI (M) के गढ़ पर अब TMC का कब्जा

पश्चिम बंगाल की अशोकनगर विधानसभा सीट पर अब तक हुए 15 चुनाव, बीजेपी ने केवल एक उपचुनाव जीता, CPI (M) के गढ़ पर अब TMC का कब्जा
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सिस्ट) ने आठ बार , सीपीआई की 2 बार जबकि 1972 में एक निर्दलीय उम्मीदवार की जीत हुई थी। 1999 के उपचुनाव में BJP और 2011 के बाद से टीएमसी का कब्जा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 1967 में स्ठापित हुई पश्चिम बंगाल की अशोकनगर विधानसभा सीट पर अब तक 15 चुनाव हुए हैं,यहां 1999 में एक बार उपचुनाव भी हुआ। सीट पर शहरी और ग्रामीण मतदाताओं को दबदबा लगभग बराबर है। 28 फीसदी मुस्लिम और 22 फीसदी एससी समुदाय के वोटर्स चुनाव में मुख्य भूमिका निभाते है। अशोकनगर को तेल उत्पादन से तेजी से फायदा हो रहा है।

यहां कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सिस्ट) ने आठ बार जीत हासिल की है, सीपीआई ने 2 बार जीती, 1972 में एक निर्दलीय उम्मीदवार की जीत हुई थी। 1999 में हुए उपचुनाव में BJP ने यहां जीत हासिल की, भाजपा यहां अभी तक एक बार ही जीत पाई है। उसके बाद ममता बनर्जी वाली तृणमूल कांग्रेस ने 2011 से लगातार तीन बार जीत दर्ज की है। इससे पहले के दो चुनावों में टीएमसी दूसरे स्थान पर ही और फिर 2011 में टीएमसी ने अपना पहला विधानसभा चुनाव यहां जीता।

2026 के विधानसभा चुनाव में यहां बीजेपी और टीएमसी के बीच कड़ा मुकाबला होना बताया जा रहा है। लेफ्ट के हाशिए पर चले जाने से, भाजपा ने टीएमसी के मुख्य विरोधी के तौर पर यहां अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। हालांकि अबकी चुनाव में लेफ्ट के उभरने से बीजेपी को भारी लाभ होने की उम्मीद है।

मौजूदा सीएम ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही है, वहीं बीजेपी , वाम दल और कांग्रेस नए गठबंधनों और रणनीतियों के साथ चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने 294 में से 213 सीटें जीतकर शानदार जीत दर्ज की थी, जबकि बीजेपी 77 पर सिमट गई थी। अबकी बार भी मुख्य मुकाबला बीजेपी और टीएमसी के बीच माना जा रहा है।

पश्चिम बंगाल की सरकार का कार्यकाल 7 मई को समाप्त हो रहा है। नई सरकार चुनने के लिए समय पर विधानसभा चुनाव हो रहे है। इस चुनाव में स्थानीय मुद्दों के साथ साथ शिक्षा, विकास, बेरोजगारी, महंगाई और प्रदेश -केंद्र सरकार संबंध काफी अहम है। चुनाव आयोग ने 15 मार्च को पश्चिम बंगाल विधानससभा चुनाव 2026 के चुनावी कार्यक्रम की घोषणा की, यहां 2 फेज में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी, पहले फेज में 152 सीटों और दूसरे फेज में 142 सीटों पर वोटिंग होगी जबकि मतगणना 4 मई 2026 को होगी।

Created On :   27 March 2026 3:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story