देश में गैस-तेल को लेकर हाहाकार!: संसद में सिलेंडर वाली टी-शर्ट पहनकर पहुंचे TMC सांसद, अखिलेश यादव ने वीडियो पोस्ट कर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में इजराइल-अमेरिका-ईरान युद्ध का असर भारत पर साफ दिखाई दे रहा है। इसके चलते देशभर में कच्चे तेल और गैस की किल्लत हो रही है। केंद्र सरकार के पर्याप्त गैस-तेल भंडार के आश्वासन के बावजूद काला बाजारी हो रही है। जिससे लोगों को ज्यादा कीमतों में घरेलू गैस से लेकर कमर्शियल सिलेंडर खरीदने पड़ रहे हैं। इन सबके बीच संसद परिसर में टीएमसी सांसद डेरेक ओब्रायन एलपीजी सिलेंडर वाली टी-शर्ट पहनकर पहुंचे। इसका वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने शेयर कर बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, "सवाल- एलपीजी सिलेंडर में कितनी गैस होती है? उत्तर- कृपया स्पष्ट किया जाए कि ये प्रश्न युद्ध के पूर्व का वज़न पूछ रहा है या भाजपा सरकार द्वारा सिलेंडर में गैस घटाए जाने के बाद का? जब सिलेंडर मिल जाएगा तो तोल के बता देंगे नहीं तो थाली की जगह इस बार सिलेंडर बजाएंगे।"
यह भी पढ़े -पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर सीएम फडणवीस का बयान, बोले- स्थिति पूरी तरह सामान्य, नहीं लगेगा लॉकडाउन
अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
सपा चीफ अखिलेश यादव ने सिलेंडर की कमी को लेकर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ये कह रही है कि एलजीपी और पेट्रोल की कोई कमी नहीं हो तो फिर लोगों की लाइन क्यों लगी है?
बता दें, यूपी में कई जगहों पर सिलेंडर को लेकर लोगों की लाइन देखी गई। कुछ जगहों पर लोगों ने ये भी आरोप लगाया कि घंटों लाइन में लगने के बाद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिली।
यह भी पढ़े -यदुनंदन के बयान पर एसपी सिंह बघेल व गिरिराज सिंह का सपा पर तंज, कहा-तुष्टिकरण के लिए सनातन का अपमान
सपा ने टीएमसी सांसद का वीडियो पोस्ट कर साधा निशाना
वहीं, टीएमसी सांसद का वीडियो समाजवादी पार्टी की मीडिया सेल ने भी पोस्ट किया है। एक्स पर सपा ने लिखा, "तृणमूल कांग्रेस सांसद ने लोकसभा में रसोई गैस किल्लत पर प्रदर्शन का नया तरीका अपनाया और अपनी टीशर्ट पर रसोई गैस सिलेंडर की तस्वीर चस्पा कर संकेतात्मक प्रदर्शन किया।"
इससे पहले अखिलेश यादव ने कहा था कि उन्हें अपने घर पर दो मिट्टी के चूल्हे मंगवा लिए हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी के शासन में लोग खाना पकाने वाली गैस जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए कतारों में खड़े हैं।
Created On :   27 March 2026 3:50 PM IST












