US -ईरान जंग: प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने कहा ईरान के एनर्जी प्लांट को नष्ट करने के समय को 10 दिन तक रोक रहा हूं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने एक पोस्ट शेयर करते हुए घोषणा की है कि ईरानी सरकार के अनुरोध के अनुसार कृपया इस बयान का मतलब यह है कि मैं एनर्जी प्लांट को नष्ट करने का समय 10 दिन के लिए सोमवार, 6 अप्रैल, 2026 को रात 8 बजे, ईस्टर्न टाइम तक रोक रहा हूँ। दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या और US-इज़राइल बनाम ईरान संघर्ष के खिलाफ जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन किया और नारे लगाए।
भारत में अमेरिकी दूतावास ने ट्वीट किया भारत के साथ हमारे शानदार रिश्ते आगे और भी मजबूत होंगे। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के कथन को संदर्भित करते हुए उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी और मैं (ट्रंप) दो ऐसे लोग हैं जो काम पूरा करते हैं, यह बात ज़्यादातर लोगों के लिए नहीं कही जा सकती।
भारत -अमेरिकी संबंधों में समय समय पर उतार चढ़ाव देखने को मिल जाते है। दसूरी तरफ जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या और US-इज़राइल बनाम ईरान संघर्ष के खिलाफ जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन किया और नारे लगाए।
ईरान को लेकर US प्रेसिडेंट ट्रंप को दो रूप सामने आ रहे है। एक तरफ अमेरिका मिडिल पूर्व में 10,000 अतिरिक्त सैनिक भेजने की सोच रहा है, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, रक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस सैन्य बल में पैदल सेना और बख्तरबंद गाड़ियां शामिल हो सकती हैं। दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि वह ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर 10 दिन तक हमला नहीं करेंगे।
Created On :   27 March 2026 11:43 AM IST












