US-Iran War: अमेरिका को मिला ईरान की तरफ से अल्टीमेटम, पश्चिम एशिया के होटलों को कर सकता है टारगेट, जानें क्या है वजह?

अमेरिका को मिला ईरान की तरफ से अल्टीमेटम, पश्चिम एशिया के होटलों को कर सकता है टारगेट, जानें क्या है वजह?
ईरान का कहना है कि पश्चिम एशिया के जिस भी होटल में अमेरिकी सैनिक ठहरे हैं, उनको टारगेट किया जाएगा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में दिन पर दिन तनाव बढ़ रहा है। इसी बीच अमेरिका ने जंग में थमने का भी ऐलान किया था लेकिन फिर भी ईरान डीएस्केलेट करने के लिए तैयार नहीं है। अब तक ईरान ने जंग में रुकने का कोई भी संकेत नहीं दिया है। ईरान का कहन है कि अब पश्चिम एशिया के जिस भी होटल में अमेरिका के सैनिक ठहरेंगे, उनको ही टारगेट किया जाएगा। ईरान की सेना ने चेताते हुए कहा है कि पूरे क्षेत्र में जिन होटलों में अमेरिका के सैनिक रुके हुए हैं, उनको युद्ध के निशाने पर ही रखा जाएगा। एक-एक होटल पर हमला कर दिया जाएगा। ईरान ने पश्चिम एशिया के देशों के होटल के मालिकों को भी अल्टीमेटम दिया गया है कि वो अपने होटलों में किसी भी अमेरिकी सैनिक को रुकने ना दें।

ईरान के विदेश मंत्री ने दी प्रतिक्रिया

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका के सैनिकों पर आरोप लगाया है कि वे खाड़ी सहयोग परिषद देशों के लोगों को मानव ढाल के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि इस युद्ध की शुरुआत से ही अमेरिका के सैनिक जीसीसी में अपने मिलिट्री बेस को छोड़कर होटल और ऑफिस में छिप रहे हैं। इसलिए ही उन्होंने होटलों से अपील की है कि वे उनको बुकिंग ना दें।

पड़ोसी देशों पर भी ईरान का आरोप

जानकारी के मुताबिक, ईरान ने पड़ोसी देशों पर भी आरोप लगाया है, जिसमें लेबनान, सीरिया और जिबूती शामिल हैं। ईरान का कहना है कि इन देशों की कई जगहों को अमेरिकी सेना की तरफ से इस्तेमाल करते हुए देखा गया है। ईरान अपने पड़ोसी देशों पर अमेरिका की सेना को अपनी जमीन से हमला करने का आरोप लगा रहा है। हालांकि, इन देशों ने सभी आरोपों को नकारा है और कहा है कि वे अपनी जमीन या हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल ईरान पर हमला करने के लिए नहीं होने देंगे।

Created On :   27 March 2026 3:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story