US-Israel Iran War: ईरान में अमेरिकी ऑपरेशन्स कब तक होंगे पूरे? फ्रांस की धरती पर विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने किया स्पष्ट

डिजिटल डेस्क, पेरिस। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने 'अमेरिकी ऑपरेशन्स' को लेकर बड़ा बयान जारी किया है। उनका कहना है कि ईरान के खिलाफ जारी यह ऑपरेशन आखिरी में पहुंच गया है। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि ईरान के खिलाफ जारी सैन्य अभियान महीनों में नहीं, बल्कि कुछ ही हफ्तों में पूरा हो जाएगा। उन्होंने यह बयान G7 देशों की बैठक के बाद दिया है। बता दें कि इस वक्त वे फ्रांस में जहां पर वे जी7 समिट की मीटिंग में शामिल होने को पहुंचे हैं।
यह भी पढ़े -विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जी-7 बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो से की मुलाकात
G7 बैठक को लेकर क्या बोले?
अमेरिकी विदेश मंत्री ने इस मीटिंग को लेकर बताया कि सात देशों के विदेश मंत्रियों के साथ यह मीटिंग अच्छी रही। उन्होंने अपने इस बयान में खास तौर पर ईरान में अमेरिकी रणनीति और नजरिए को लेकर बात की। उन्होंने इस दौरान कहा कि ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के समुद्री मार्ग में ईरान टोल सिस्टम लागू करने का निर्णय ले सकता है। जिसे किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।
यह भी पढ़े -'तेल के लिए ऑप्शन खोज रहा भारत...', अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो के भारत दौरे से पहले अमेरिकी राजदूत का बड़ा दावा
फ्रांस के विदेश मंत्री ने युद्ध पर क्या कहा?
वहीं, दूसरी तरफ फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-जोएल बरोट ने बताया कि इस मीटिंग में ईरान को लेकर संयुक्त घोषणा को अपनाने का काम किया है। जिसमें लोगों और बुनियादी ढांचे पर हमलों को तुरंत रोकने की अपील की गई है। उन्होंने सात के सभी विदेश मंत्रियों के साथ प्रेस कॉफ्रेंस में कहा, "सशस्त्र संघर्ष के दौरान जानबूझकर नागरिकों को निशाना बनाना या राजनयिक परिसरों पर हमला करना किसी भी तरह से उचित नहीं ठहराया जा सकता है।" उन्होंने आगे कहा, "स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों के स्वतंत्र और सुरक्षित परिवहन को स्थायी रूप से बहाल करना अत्यंत जरूरी है।"
उन्होंने आगे बताया, "रुबियो सहित बैठक के सभी सहभागी इस बात पर सहमत है कि जब अमेरिका अपने सैन्य उद्देश्यों को प्राप्त कर ले, तब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और दुनिया के अन्य अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्रों में समुद्री सुरक्षा और जहाजों के स्वतंत्र परिवहन सुनिश्चित की जानी चाहिए।"
Created On :   28 March 2026 12:22 AM IST












