नेपाल नई सरकार और बवाल: गिरफ्तारी के बाद ओली की पार्टी CPN-UML ने बुलाई आपातकालीन बैठक , नई सरकार को घेरने की तैयारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली को मेडिकल चेकअप के लिए काठमांडू के जिला पुलिस रेंज से अस्पताल ले जाया जा रहा है। नेपाल पुलिस ने उन्हें भक्तपुर के गुंडू में उनके घर से हिरासत में लिया था, जिसके बाद उन्हें यहां लाया गया। काठमांडू पोस्ट के अनुसार उन्हें सितंबर में Gen Z विरोध प्रदर्शनों को कथित तौर पर दबाने से जुड़े गैर-इरादतन हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़े -पीएम बनते ही बालेंद्र शाह के एक्स अकाउंट का बदला बायो, प्रधानमंत्री बनने से पहले रिलीज किया गाना
नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की गिरफ्तारी के बाद से वहां राजनीतिक हलचल बढ़ गई है, उनकी पार्टी के नेताओं ने नई सरकार पर निशाना साधना शुरु कर दिया है। वो गिरफ्तारी की कार्रवाई को बदले की भावना से प्रेरित बता रहे है। नेपाल के पूर्व विदेश मंत्री और CPN-UML नेता प्रदीप ग्यावली ने कहा यह हमारे अध्यक्ष के खिलाफ लिया गया राजनीतिक बदला है।
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली की पार्टी CPN-UML ने नेपाल पुलिस द्वारा गुंडू, भक्तपुर में उनके घर से हिरासत में लिए जाने के बाद आपातकालीन सचिवालय बैठक बुलाई है। काठमांडू पोस्ट के मुताबिक के.पी. शर्मा ओली को सितंबर में Gen Z विरोध प्रदर्शनों को कथित तौर पर दबाने से जुड़े गैर-इरादतन हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
CPN-UML नेता रघुजी पंटा जांच कमेटी की रिपोर्ट में ही गिरफ्तारी के लिए पर्याप्त आधार नहीं हैं। इसे एक इरादे से तैयार किया गया है।
Created On :   28 March 2026 10:21 AM IST












