US- ईरान युद्ध: ट्रंप ने कहा डील करने को गिड़गिड़ा रहा हैं ईरान, होर्मुज स्ट्रेट खोलना होगा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने कहा ईरान पर इतना बुरा असर पड़ रहा है कि कोई भी बातचीत कर लेगा, वे डील करने के लिए गिड़गिड़ा रहे हैं, लेकिन उन्हें स्ट्रेट ऑफ ट्रंप खोलना होगा। मेरा मतलब है, होर्मुज, फेक न्यूज कहेगी गलती से ऐसा कह दिया। मेरे साथ कोई एक्सीडेंट नहीं हुआ, बहुत ज्यादा नहीं।
व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने ANI से कहा प्रेसिडेंट ट्रंप के प्रधानमंत्री मोदी के साथ बहुत अच्छे रिश्ते हैं, और यह एक प्रोडक्टिव बातचीत थी यह बात ANI ने शुक्रवार को छपी न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के बारे में उनसे बात करने के लिए कही थी। रिपोर्ट में दो US अधिकारियों का हवाला देते हुए दावा किया गया है कि एलन मस्क मंगलवार (24 मार्च) को वेस्ट एशिया विवाद पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के साथ प्रेसिडेंट ट्रंप की कॉल में शामिल हुए थे।
यह भी पढ़े -ईरान में अमेरिकी ऑपरेशन्स कब तक होंगे पूरे? फ्रांस की धरती पर विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने किया स्पष्ट
Created On :   28 March 2026 10:27 AM IST













