Israel-US-Iran War: जंग के बीच ईरान को मिला यमन का साथ, हूती ने इजराइल पर दागी मिसाइले

जंग के बीच ईरान को मिला यमन का साथ, हूती ने इजराइल पर दागी मिसाइले
इजराइल-अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध जारी है। इस युद्ध को शुरू हुए एक महीना बीत चुका है। नतीजा यह रहा कि इस युद्ध को रोकना तो दूर, दोनों पक्षों की ओर से ताबड़तोड़ हमले दागे जा रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजराइल-अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध जारी है। इस युद्ध को शुरू हुए एक महीना बीत चुका है। नतीजा यह रहा कि इस युद्ध को रोकना तो दूर, दोनों पक्षों की ओर से ताबड़तोड़ हमले दागे जा रहे हैं। जिसके चलते मिडिल ईस्ट में तनाव बना हुआ है। इस बीच अब युद्ध में ईरान के समर्थक देश यमन की एंट्री हो गई है।

मिडिल ईस्ट जंग में यमन की एंट्री

अमेरिका-इजराइल-ईरान जंग में यमन कूद पड़ है। यमन ने इजराइल पर हमला कर दिया है। यमन ने इजराइल पर हमला करना शुरू कर दिया है। एपी की रिपोर्ट के अनुसार, यमन ने इजराइल पर कई मिसाइल अटैक किए हैं। इसके अलावा इजराइली सेना ने भी दावा किया है कि यमन ने ईरान की तरफ कई मिसाइल दागी है। बता दें, मिडिल ईस्ट में जंग शुरू होने के बीच यमन से पहली बार इजराइल पर सीधे हमले का दावा सामने आया है। इस दावे से मिडिल ईस्ट में क्षेत्रीय युद्ध की संभावना बढ़ गई है।

यमन ने इजराइल पर दागी मिसाइले

इससे पहले यमन के आतंकी संगठन हूती ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई तेज होने पर हस्तक्षेप करने के संकेत दिए थे। लेकिन, उसने इजराइल पर सीधे तौर पर किए हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, इजराइल के दावा इस बात की ओर इशारा करता है कि मिडिल ईस्ट में इजराइल-अमेरिका-ईरान की जंग में अब यमन भी सक्रिय रूप में शामिल हो सकता है।

Created On :   28 March 2026 2:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story