US Israel Iran War: क्या ट्रंप-मोदी की बातचीत में शामिल थे एलन मस्क? न्यू यॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के दावे पर आया विदेश मंत्रालय का जवाब

क्या ट्रंप-मोदी की बातचीत में शामिल थे एलन मस्क? न्यू यॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के दावे पर आया विदेश मंत्रालय का जवाब
हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच मिडिल ईस्ट में मौजूदा हालातों को लेकर चर्चा हुई थी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच मिडिल ईस्ट में मौजूदा हालातों को लेकर चर्चा हुई थी। इस दौरान बातचीत में बतौर तीसरे शख्स एलन मस्क के भी शामिल होने की चर्चांए तेज हैं। एक रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है। इस दावे को लेकर अब भारतीय विदेश मंत्रालय ने साफ किया है।

विदेश मंत्रालय ने बातचीत में एलन मस्क को होने पर किया रुख साफ

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की ओर से कहा गया, 'हमने वह स्टोरी देखी है, आगे कहा गया कि 24 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच ही फोन पर बाचीत हुई थी। आगे कहा गया कि जैसा पहले ही बताया जा चुका है कि इस बातचीत में मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के चलते मौजूदा हालातों को लेकर दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई।'

बता दें, हाल ही में न्यू यॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि दोनों देशों के नेताओं की फोन पर बातचीत के दौरान एलन मस्क भी शामिल थे। इस बातचीत में मिडिल ईस्ट की स्थिति और खास तौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर चर्चा की गई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि मस्क की मौजूदगी उनके और ट्रंप के बीच रिश्तों में सुधार का संकेत हो सकती है। पिछले साल दोनों के बीच कुछ मतभेद की खबरें आई थीं। मस्क स्पेस, एनर्जी और टेक्नोलॉजी से जुड़े हैं, जिनका असर खाड़ी देशों और भारत जैसे इलाकों पर भी पड़ता है।

डोनाल्ड ट्रंप - पीएम मोदी ने मिडिल ईस्ट तनाव को लेकर की थी चर्चा

मालूम हो कि, मिडिल ईस्ट तनाव के बाद पहली बार अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी की फोन कॉल पर बातचीत हुई थी। इस दौरान दोनों देशों के नेताओं ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की सुरक्षा पर बल दिया था। भारत के लिए यह मार्ग काफी महत्वपूर्ण है। इस मार्ग से भारत अपने लिए तेल, गैस का बड़ा हिस्सा लाता है। फोन पर बातचीत के दौरान पीए मोदी ने मिडिल ईस्ट तनाव को लेकर भारत का रुख साफ किया। पीएम मोदी ने साफ करते हुए कहा कि भारत मिडिल ईस्ट में तनाव कम करने और शांति बनाए रखने के पक्ष में है।

पीएम मोदी ने शनिवार को कहा कि पश्चिमी एशिया में एक महीने से युद्ध जारी है और भारत देशवासियों के भरोसे के साथ इस संकट का पूरी शक्ति से मुकाबला कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत बड़ी मात्रा में कच्चे तेल व गैस प्रभावित देशों से मंगाता है इसलिए सरकार हर वह कदम उठा रही है, जिससे सामान्य परिवारों, किसान भाई-बहनों पर इस संकट का बोझ न पड़े।

Created On :   28 March 2026 6:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story