हजारों की संख्या में एक्टिव आतंकवादी: पाकिस्तान के दावों की खुली पोल, अमेरिकी संसद ने सक्रिय आतंकी संगठनों की रिपोर्ट की जारी

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिकी कांग्रेस (संसद) ने पाकिस्तान के आतंकियों की रिपोर्ट जारी की है। जिसमें बताया गया है कि मौजूदा समय में पाकिस्तान के भीतर 14 आतंकी संगठन सक्रिय है। जिसमें भारत विरोध हिजबुल मुजाहिदीन, जैश ए मोहम्मद, लश्कर ए तैयबा के अलावा वैश्विक आतंकी संगठन अल कायदा, अलकायदा भारतीय उपमहाद्वीव (AQIS), इस्लामिक स्टेट खोरासान (ISKP) जैसे नाम शामिल है। अमेरिका की यह रिपोर्ट ऐसे समय पर सामने आई है, जब मिडिल ईस्ट में संघर्ष जारी है। जिसे समाप्त करने के लिए इस्लामाबाद ने ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता के लिए मध्यस्थता की तल ठोकी है।
यह भी पढ़े -भाड़े के सैनिकों की साजिश मामले में सुनवाई को एनआईए मुख्यालय में ट्रांसफर करने की याचिका को मंजूरी
हजारों की संख्या में सक्रिय आतंकी
अमेरिकी कांग्रेस ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि अकेले इस्लामिक स्टेट खोरासान (ISKP) के 4000-6000 आतंकी एक्टिव होकर अपनी भूमिका निभा रहे हैं, जो पाकिस्तान और अफगानिस्तान की जमीन पर रहकर अपने काम को अंजाम दे रहे हैं। इसके अलावा पाकिस्तान में रहकर अलकायदा से जुड़े आतंकी दुनियाभर में सक्रिय है। बता दें कि भारत के द्वारा पाकिस्तान में बने आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर के जरिए कार्रवाइयां की गई थी, जिसके करीब एक साल होने जाने के बाद भी पाकिस्तान दुनिया में झूठ फैलाने का काम कर रहा है। वह बता रहा है कि उसके मुल्क में लश्कर ए तैयबा और जैश ए मोहम्मद जैसे आतंकी संगठन एक्टिव नहीं है, बल्कि उन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
पाकिस्तान के इस दावे की खुली पोल
इस रिपोर्ट में पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे दावों की पोल खुलती हुई नजर आ रही है। इसमें बताया गया है कि लश्कर ए तैयबा के 1000 से ज्यादा भारत विरोध आतंकी सक्रिय भूमिका अदा कर रहे हैं। इनके अलावा जैश-ए-मोहम्मद के 500 से ज्यादा आतंकियों को पाकिस्तान ट्रैनिंग दे चुका है।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि हिजबुल मुजाहिदीन के 1500 आतंकी इस समय पाकिस्तान में सक्रिय बताए गए हैं, जो भारत में हमला करने की फिराक में है। रिपोर्ट में आगे यह भी बताया गया है कि पाकिस्तान साल 1970 से आतंकियों को ट्रैनिंग देने का काम कर रहा है और उन्हें भारत में तबाही मचाने के लिए भेज रहा है।
Created On :   28 March 2026 9:22 PM IST












