US-Israel Iran War: जंग की बीच ईरान ने किया बड़ा दावा, अमेरिका के सबसे घातक फाइटर जेट को हवा में किया तबाह!

जंग की बीच ईरान ने किया बड़ा दावा, अमेरिका के सबसे घातक फाइटर जेट को हवा में किया तबाह!
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच हमले जारी है। इस बीच ईरान ने बड़ा दावा किया है। ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने दावा करते हुए कहा कि उन्होंने अमेरिका के एक और एफ-16 फाइटर जेट को नष्ट कर दिया है।

डिजिटल डेस्क, तेहरान। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच हमले जारी है। इस बीच ईरान ने बड़ा दावा किया है। ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने दावा करते हुए कहा कि उन्होंने अमेरिका के एक और एफ-16 फाइटर जेट को नष्ट कर दिया है। इससे पहले भी ईरान दावा किया था कि उसने F-35 और F-15 फाइटर जेट्स को मार गिराया था। हालांकि, ईरान द्वारा किए गए इन दावों को यूएस सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने खारिज कर दिया था।

ऐसे किया F-15 को तबाह

आईआरजीसी ने रविवार (22 मार्च) को एक बयान दिया था, जिसमें उसने दावा करते हुए कहा था कि उसने समुद्री मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास ईरान के दक्षिणी तट पर अमेरिका के एक एफ-15 लड़ाकू विमान को अपने एडवांस एयर डिफेंस सिस्टम के जरिए तबाह कर दिया है। ईरानी फोर्स न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि अमेरिकी एफ-15 लड़ाकू विमान को ईरानी एयर डिफेंस फोर्स ने हवा में खत्म कर दिया है। जिसे मिसाइल सिस्टम के जरिए टारगेट किया गया।

अमेरिकी सैना ने क्या बताया?

इससे पहले भी ईरान का एयर डिफेंस सिस्टम अमेरिका के सबसे एडवांस और घातक एफ-35 फाइटर जेट को हवा में ही मार गिराया था। इसको लेकर ईरानी सरकारी मीडिया ने बताया था कि जंग में ईरान ने अमेरिका के एफ-35 को टारगेट किया है। हालांकि, अमेरिका के सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स ने गुरुवार (19 मार्च) को कहा था कि अमेरिकी स्टील्थ फाइटर जेट एफ-35 की आपातकाल लैंडिंग कराई गई है। जिसके बाद पायलट की स्थिति बेहतर बताई गई थी। हालांकि, उन्होंने इस दौरान इस विमान के इमरजेंसी लैंडिग का कारण नहीं बताया था और कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

बता दें कि अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर 28 फरवरी को हमला किया था। जिसके बाद से लगातार हमले जारी है। इन हमलों में मिडिल ईस्ट के देश भी चपेट में आ गए हैं। वहीं, दुनियाभर के लिए सबसे अहम समुद्री मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को ईरान ने बंद कर दिया है। इस वजह से ऊर्जा संसाधनों पर संकट गहराया हुआ है।

Created On :   28 March 2026 10:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story