US-Iran War: 'नरक में आपका स्वागत है..', जमीनी हमला करने की तैयारी कर रहे अमेरिका को ईरान की धमकी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही बीते 28 दिनों से जारी है। दोनों ओर से हो रही कार्रवाई को देखकर इसके जल्द कम होने की भी संभावना नहीं है। ईरान को हराने के लिए अमेरिका जमीनी हमला करने की तैयारी कर रहा है। इसका संकेत अमेरिकी मीडिया की उस खबर से मिला था जिसमें कहा गया था अमेरिका मिडिल ईस्ट में 10,000 अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती पर विचार कर रहा है। हालांकि अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
इस बीच ईरान के अखबार तेहरान टाइम्स ने ट्रंप को चेतावनी दी है कि यदि उन्होंने अपनी सेना को भेजा तो ईरान उनके लिए कब्रगाह बन जाएगा। अखबार ने पहले ही पन्ने पर अमेरिका के जवानों की फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, 'नरक में आपका स्वागत है।' इसमें कहा गया है कि अमेरिकी सेना का कोई भी जवान जो ईरानी धरती पर कदम रखेगा, वह 'केवल ताबूत में ही वापस लौटेगा।'
बता दें कि वॉल स्ट्रीट जनरल की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ये 10 हजार अतिरिक्त सैनिक मिडिल-ईस्ट में पहले से तैनात अमेरिकी सेना को और मजबूत करने के लिए भेजे जा सकते हैं। उन्हें ऐसे इलाकों में रखा जा सकता है जहां से ईरान के करीब सैन्य कार्रवाई की जा सके।
यह भी पढ़े -क्या ट्रंप-मोदी की बातचीत में शामिल थे एलन मस्क? न्यू यॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के दावे पर आया विदेश मंत्रालय का जवाब
इससे पहले अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने कहा ईरान पर इतना बुरा असर पड़ रहा है कि कोई भी बातचीत कर लेगा, वे डील करने के लिए गिड़गिड़ा रहे हैं, लेकिन उन्हें स्ट्रेट ऑफ ट्रंप खोलना होगा। मेरा मतलब है, होर्मुज, फेक न्यूज कहेगी गलती से ऐसा कह दिया। मेरे साथ कोई एक्सीडेंट नहीं हुआ, बहुत ज्यादा नहीं।
Created On :   28 March 2026 9:17 PM IST














