Iran-US War: ईरान जंग के बीच भारत को मिली खुशखबरी, दो LPG टैंकरों ने होर्मुज को किया पार, 94 हजार मीट्रिक टन गैस..

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यूएस-इजरायल और ईरान के बीच जंग को आज 1 महीने हो गया है। इस युद्ध का असर वैश्विक तेल सप्लाई पर पड़ रहा है। कई देशों में क्रूड ऑयल और गैस की किल्लत हो रही है। इस बीच भारत को एक खुशखबरी मिली है। मिडिल-ईस्ट से भारत आ रहे दो LPG टैंकरों ने होर्मुज स्ट्रेट पार कर लिया है, जिनमें 94 हजार मीट्रिक टन LPG लदी हुई है।
जिन जहाजों पर एलपीजी आ रही है उनके नाम BW TYR और BW ELM हैं। उनको सुरक्षा भारतीय वायुसेना दे रही है। सरकार ने बताया टैंकर इसी हफ्ते मुंबई पहुंच जाएंगे। इससे पहले चार LPG टैंकर होर्मुज स्ट्रेट से भारत आए और अन्य 3 अभी पश्चिमी हिस्से में हैं। बता दें कि भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा LPG आयात करने वाला देश है, जिसका 90% हिस्सा मिडिल ईस्ट से आता है।
ईरान की अमेरिका को धमकी
उधर, ईरान ने अमेरिका को धमकी दी है कि यदि उनका एयरक्राफ्ट अब्राहम लिंकन हमारी बॉर्डर में घुसता है तो उस पर जोरदार हमला किया जाएगा। ईरानी अखबार तेहरान टाइम्स के मुताबिक, नौसेना कमांडर ने चेतावनी दी, 'जैसे ही अब्राहम लिंकन एयरक्राफ्ट कैरियर हमारी सीमा में आएगा, हम तट से समुद्र की ओर विभिन्न प्रकार की मिसाइलें दागकर देना के शहीदों के खून का बदला लेंगे।'
यह भी पढ़े -यूक्रेन ने रूस की अर्थव्यवस्था को बनाया निशाना? कई तेल रिफाइनरियों पर किए मिसाइल और ड्रोन से ताबड़तोड़ हमले
पाकिस्तान में हो रही अहम मीटिंग
जहां एक तरफ जहां अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन ईरान की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। वहीं, दूसरी तरफ पाकिस्तान में मिडिल ईस्ट में शांति बनाए रखने के लिए बैठक शुरू हो गई हैं। राजधानी इस्लामाबाद में हो रही इस बैठक में पाकिस्तान के अलावा सऊदी अरब, तुर्किए और मिस्र के विदेश मंत्री शामिल हुए हैं। पहले ये बैठक तुर्किए में होने वाली थी लेकिन फिर बदलकर इसे पाकिस्तान में शिफ्ट किया गया। बता दें कि पाकिस्तान मध्यस्थता का प्रयास कर रहा है। हाल ही में उसने ईरान को 15 सूत्रीय अमेरिकी प्रस्ताव भी सौंपा था।
Created On :   29 March 2026 9:09 PM IST












