अमेरिका: ट्रंप के खिलाफ पूरे अमेरिका में ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन, लाखों के संख्या में सड़कों पर उतरें लोग

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ पूरे अमेरिका में ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन हो रहा है। यूएस के सभी 50 राज्यों में 9 मिलियन से अधिक अमेरिकी सड़कों पर उतरकर ट्रंप शासन को खत्म करने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने मार्च निकाला, नारे लगाए और ट्रंप प्रशासन की आलोचना करने वाले पोस्टर-बैनर लहराए। ह्यूस्टन, न्यूयॉर्क, वाशिंगटन, लॉस एंजिल्स, शिकागो और सैन फ्रांसिस्को जैसे बड़े शहरों में प्रदर्शनकारी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर शहर के मुख्य इलाकों में मार्च निकाला और सरकारी इमारतों के बाहर रैलियां आयोजित कीं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों के हाथों में अमेरिकी संविधान की एक विशाल कॉपी भी दिखाई दी।
यह भी पढ़े -क्यूबा पर अमेरिकी प्रतिबंध विदेश मंत्री रोड्रिग्ज ने ईंधन नाकेबंदी और आर्थिक दबाव पर साधा निशाना
कई शहरों में प्रदर्शनकारी मुख्य सड़कों पर लाइन बनाकर खड़े हो गए, जबकि कई स्थानों पर लोगों ने सार्वजनिक चौराहों पर जमा होकर एक साथ नारे लगाए और तख्तियां लहराते हुए विरोध जताया। इन विरोध प्रदर्शनों में सीनेटर बर्नी सैंडर्स, जोन बेज, मैगी रोजर्स और जेन फोंडा जैसी कई अन्य जानी-मानी हस्तियां ना केवल शामिल हुई बल्कि प्रदर्शन का नेतृत्व भी किया। प्रदर्शनकारियों ने आव्रजन नीतियों का विरोध, आर्थिक मुद्दे और प्रशासन की व्यापक आलोचना करते हुए अपनी मांगें रखीं।
जॉन लार्सन ने कहा अमेरिका में कोई राजा नहीं होता। उन्होंने प्रशासन की ओर से सत्ता के दुरुपयोग पर चेतावनी देते हुए कहा अगर हम, यानी आम लोग एकजुट रहें और अपनी आवाज उठाते रहें, तो हमें कोई हरा नहीं सकता। सीनेटर क्रिस्टिन गिलिब्रैंड ने कहा कि अमेरिका में हम किसी राजा के सामने सिर नहीं झुकाते। राष्ट्रपति ट्रंप को अपनी स्थिति का इस्तेमाल अपने निजी ब्रांड को चमकाने के लिए नहीं करना चाहिए। अब वक्त आ गया है कि सरकार लोगों की सेवा करे, न कि किसी एक व्यक्ति के अहंकार की। सीनेटर बर्नी सैंडर्स ने कहा आज 2026 में हमारा संदेश है, अब और कोई राजा नहीं। हम इस देश को तानाशाही की ओर नहीं जाने देंगे। अमेरिका में हम लोग (जनता) ही शासन करेंगे।
यह भी पढ़े -ईरान के आईआरजीसी ने दक्षिणी हवाई क्षेत्र में अमेरिकी एफ-16 व एमक्यू-9 ड्रोन को मार गिराने का किया दावा
विरोध को लेकर प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ये विरोध राजशाही को नहीं, कट्टरपंथ को नहीं, युद्धों को नहीं, हमारी सेनाएं बिक्री के लिए नहीं हैं। सेंट पॉल स्थित मिनेसोटा स्टेट कैपिटल में हुई मुख्य रैली में सबसे अधिक भीड़ इकट्ठा हुई , जिसमें अनुमान के मुताबिक 2 लाख से अधिक लोग शामिल हुए। सेंट पॉल (मिनेसोटा) में हुई रैली में कई प्रसिद्ध राजनेता और मशहूर सांस्कृतिक हस्तियां शामिल हुईं। गवर्नर टिम वॉल्ज ने भीड़ को संबोधित किया और सिंगर ब्रूस स्प्रिंगस्टीन का परिचय कराया, जिन्होंने इस मौके पर एक गीत भी गाया।
अमेरिकी लोगों में ट्रंप की आव्रजन और विदेश नीति के खिलाफ आक्रोश बढ़ रहा है। जिसके चलते पूरे अमेरिका में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए हैं। लाखों की संख्या में लोग 'नो किंग्स' के बैनर तले एकजुट हुए और राष्ट्रपति की नीतियों के खिलाफ अपना आक्रोश दिखाया। विरोध प्रदर्शन के आयोजकों ने प्रदर्शन को एक सुनियोजित राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा बताया। इसके तहत पूरे अमेरिका में 3,000 से अधिक कार्यक्रम आयोजित हुए ।
Created On :   29 March 2026 9:24 AM IST












