पश्चिम एशिया संघर्ष: तेहरान पर हमले से शुरु हुई जंग ,तेल ईधन के बाद अब शिक्षा और संस्कृति पर पहुंची, अमेरिका -इजराइल के विश्वविद्यालयों पर हमले की तैयारी में IRGC

तेहरान पर हमले से शुरु हुई जंग ,तेल  ईधन के बाद अब शिक्षा और संस्कृति पर पहुंची, अमेरिका -इजराइल के विश्वविद्यालयों पर हमले की तैयारी में IRGC
US -इजराइल के ईरानी विश्वविद्यालयों पर हमले के बाद IRGC दुश्मन देशों के विश्वविद्यालयों पर हमले की तैयारी में जुटा

डिजिटल डेस्क, तेहरान। ईरान के तेहरान पर हमले से शुरु जंग तेल के बाद अब शिक्षा व संस्कृति पर पहुंच गई है। अब शैक्षणिक संस्थानों पर हमले होने लगे है। अमेरिकी और इजराइल की ओर से ईरान के कई विश्वविद्यालयों को निशाना बनाए जाने के बाद ईरान भी हमला करने की मूड़ में हैइसे लेकर ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने पश्चिम एशिया में जारी जंग के बीच अमेरिका और इजराइल से जुड़े विश्वविद्यालयों को लेकर बड़ा बयान दिया है। IRGC ने चेतावनी दी है कि क्षेत्र में स्थित अमेरिकी और इजराइली यूनिवर्सिटी अब वैध निशाना बन सकते हैं। ईरानी सरकारी मीडिया IRIB के अनुसार, IRGC ने आरोप लगाया है कि दोनों दुश्मन देशों ने हाल ही में ईरान के शैक्षणिक संस्थानों और सांस्कृतिक ढांचे को निशाना बनाया है।

अमेरिका और इजराइल पर गंभीर आरोप लगाते हुए ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने कहा कि दोनों देश जानबूझकर ईरान के वैज्ञानिक ढांचे और सांस्कृतिक विरासत को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने इस्फहान यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी और तेहरान की यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी का उदाहरण देते हुए कहा कि बीते 30 दिनों में कई शैक्षणिक और शोध संस्थानों पर हमले हुए हैं। ईरान ने कहा आगामी दिनों में पश्चिम एशिया में हालात और अधिक गंभीर हो सकते है।

IRGC ने ईरान के विश्वविद्यालयों पर हमले का आरोप लगाते हुए दावा किया कि तेहरान स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी पर बमबारी की गई। इसे लेकर IRGC ने गंभीर आरोप लगाते हुए पश्चिम एशिया में स्थित अमेरिकी और इजराइली विश्वविद्यालयों को निशाना बनाए जाने की बात कही। हमलों को लेकर IRGC ने छात्रों, शिक्षकों और आसपास रहने वाले लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कम से कम एक किलोमीटर दूर रहने की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा आईआरजीसी ने अमेरिका से 30 मार्च को ईरानी विश्वविद्यालयों पर हमलों की निंदा करने की मांग की है।

Created On :   29 March 2026 11:59 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story