ईरान-अमेरिका-इजराइल संघर्ष: ट्रंप का बड़ा बयान, होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाली हैं अमेरिका को मिलने वाली तेल की 20 नावें

ट्रंप का बड़ा बयान, होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाली हैं अमेरिका को मिलने वाली तेल की 20 नावें
US प्रेसिडेंट ट्रंप का कहना है कि ईरान ने हमें, मुझे लगता है कि सम्मान के तौर पर, तेल की 20 नावें दीं, तेल की बड़ी-बड़ी नावें होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाली हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान ने अमेरिका को सम्मान के तौर पर 20 बड़ी नावें तेल की दी है। ये सभी नावें होर्मुज स्ट्रेट से बीते दिन सुबह से गुजरना शुरु हुई है जो अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगी। ये दावा यूएस प्रेसिडेंट ट्रंप ने किया है। आपको बता दें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, मैं इसे ठीक से डिफाइन नहीं कर सकता, लेकिन ईरान ने हमें, मुझे लगता है कि सम्मान के तौर पर, तेल की 20 नावें दीं, तेल की बड़ी-बड़ी नावें होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाली हैं। यह कल सुबह से शुरू होकर, अगले कुछ दिनों तक चलेगा।

दूसरी तरफ ट्रंप ने फ्लोरिडा के मार-ए-लागो से लौटते समय एयर फोर्स वन में मीडिया से बात करते हुए दावा किया है कि जल्द ही ईरान के साथ समझौता हो सकता है। यूएस प्रेसिडेंट का कहना है कि हालिया अमेरिकी हमलों से ईरान की सेना और नेतृत्व कमजोर हुआ है, जिससे समझौते की बातचीत तेज हुई है। ट्रंप ने कहा अमेरिका ने 158 जहाज, पूरी नौसेना, वायुसेना और ज्यादातर मिसाइलों को नष्ट कर दिया है।अमेरिका - ईरान अब सीधे भी बात कर रहे हैं और माध्यमों के जरिए भी। ट्रंप ने दावा किया कि ईरान ने अमेरिका की कई शर्तों को मान लिया है, हालांकि ट्रंप ने अमेरिकी सैनिक भेजने के मीडिया के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि हमारे पास कई विकल्प हैं।

वहां हम काफी सैन्य ताकत मौजूद चाहते हैं। हालांकि इस दौरान ट्रंप ने ईरान के परमाणु प्रोग्राम पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा मैं नहीं चाहता ईरान के पास परमाणु हथियार हो, क्योंकि अगर उनके पास यह हुआ तो वे इसका तुरंत इस्तेमाल कर सकते हैं। अंत में ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा अगर ईरान ने शर्तें नहीं मानीं तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। ईरान खतरे में पड़ सकता है।सऊदी अरब, कतर और यूएई का नाम लेते हुए कहा इस भू भाग में अमेरिका के साथ कई देश खड़े है। और सभी जवाबी कार्रवाई भी कर रहे हैं और वे पूरी तरह हमारे साथ हैं।

Created On :   30 March 2026 8:31 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story