Iran-Israel War: ईरान का कुवैत के पावर स्टेशन पर बड़ा हमला, 1 भारतीय ने गंवाई जान, रक्षा मंत्रालय ने जारी किया बयान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में हाहाकार मचा हुआ है। ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच जंग दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इस बीच ईरान ने कुवैत में एक पावर स्टेशन को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि इस हमले में एक भारतीय कर्मचारी ने अपनी जान गंवा दी है। इसके अलावा एक इमारत को भी भारी नुकसान हुआ है। कुवैत के बिजली और जल डिपार्टमेंट ने इस हमले की पुष्टि की है।
यह भी पढ़े -तेहरान पर हमले से शुरु हुई जंग ,तेल ईधन के बाद अब शिक्षा और संस्कृति पर पहुंची, अमेरिका -इजराइल के विश्वविद्यालयों पर हमले की तैयारी में IRGC
मंत्रालय ने दी जानकारी
कुवैत के बिजली और पानी मंत्रालय ने बताया कि रविवार (29 मार्च) शाम एक हमला हुआ। कुवैत ने कहा कि यह ईरान की तरफ से किया गया हमला था। इस हमले में पावर प्लांट की एक इमारत और पानी के प्लांट को नुकसान हुआ। एक भारतीय कर्मचारी की मौत हो गई।
काम में जुटी रेस्क्यू टीम
जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद सुरक्षा टीम, तकनीकी टीम और राहत-बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जगह को सुरक्षित किया और काम शुरू किया।
यह भी पढ़े -यूक्रेन ने रूस की अर्थव्यवस्था को बनाया निशाना? कई तेल रिफाइनरियों पर किए मिसाइल और ड्रोन से ताबड़तोड़ हमले
मंत्रालय की अपील
मंत्रालय ने लोगों से शांति बनाए रखने को कहा है। साथ ही, कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें और सिर्फ सरकारी जानकारी पर ही भरोसा करें।
रक्षा मंत्रालय का बयान
अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रही लड़ाई से कुवैत को भी नुकसान हुआ है। ईरान ने मिडिल ईस्ट में अमेरिकी ठिकानों और जरूरी जगहों को निशाना बनाया। कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि लगभग एक महीने से चल रही इस लड़ाई में अब तक देश पर 307 बैलिस्टिक मिसाइल, 2 क्रूज मिसाइल और 616 ड्रोन से हमले हो चुके हैं।
यह भी पढ़े -ईरान ने मिडिल ईस्ट में अमेरिकी यूनिवर्सिटी पर हमले की दी खुली धमकी, स्टूडेंट-प्रोफेसर से कैंपस खाली करने की अपील
Created On :   30 March 2026 9:15 AM IST












