संघर्ष..समझौता और चर्चा: ईरान-क्यूबा को लेकर ट्रंप की दोहरी रणनीति, अमेरिका में बना चिंता का मुद्दा

ईरान-क्यूबा को लेकर ट्रंप की दोहरी रणनीति, अमेरिका में बना चिंता का मुद्दा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान और क्यूबा को लेकर दोहरी रणनीति वाली बात कर रहे है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान-अमेरिकी जंग के बीच ट्रंप ने द्वीपीय राष्ट्र क्यूबा को असफल देश बताते हुए उस पर अगला निशाना होने के संकेत दिए है। उन्होंने ये भी कहा वहां के लोगों की स्थिति को सुधारने के लिए वॉशिंगटन तेल सप्लाई देने के लिए तैयार है। ट्रम्प ने क्यूबा की स्थिति के लिए उसके नेतृत्व को जिम्मेदार ठहराते हए कहा क्यूबा का मौजूदा शासन बहुत खराब और भ्रष्ट है।

US प्रेसिडेंट ट्रंप ने कहा कि क्यूबा “अगला होगा” जो पतन का सामना करेगा। ये सब ट्रंप ने एयरफोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा। ट्रंप ने आगे कहा हम मदद के लिए वहां होंगे,हम अपने महान क्यूबाई-अमेरिकियों की मदद के लिए वहां होंगे। आर्थिक कठिनाइयों के बीच संयुक्त राज्य अमेरिका क्यूबा तक रूस सहित तेल सप्लाई की अनुमति दे सकता है।

ट्रम्प ने तेल से भरा एक जहाज भी क्यूबा को मिल भी जाए, तो भी उसकी स्थिति को कोई फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि क्यूबा खत्म हो चुका है। ट्रंप की टिप्पणियां दोहरी रणनीति के संकेत के साथ साथ आम नागरिकों की मुश्किलें कम करने के उद्देश्य से मानवीय लचीलापन लिए हुई है। आपको बता दें हाल ही के दिनों में अमेरिकी अमेरिकी प्रतिबंधों पाबंदियों और दबाव से क्यूबा आर्थिक संकट का सामना कर रहा है, वहां की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है।

यहीं नहीं ट्रंप ईरान को लेकर भी दोहरी बात कर रहे है, एक तरफ समझौते की तरफ संकेत दे रहे है, दूसरी तरफ अमेरिका सेना भी तैनात की है। सैन्य कार्रवाई बढ़ने की खबरों के बीच अमेरिका के सीनेटरों में गहरी चिंता जताई है। अमेरिका के वरिष्ठ नेताओं ने बढ़ते खतरों, साफ मकसद और कांग्रेस की मंजूरी की जरूरत पर जोर दिया है। अमेरिका में इसे लेकर बहस और तेज हो गई है।

Created On :   30 March 2026 10:22 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story