Iran-Israel War: ईरान के साथ जंग के बीच ट्रंप ने फिर दिया बड़ा बयान, अमेरिकी सेना को बताया दुनिया की सबसे ताकतवर सेना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में चल रही लड़ाई अब और तेज हो गई है। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है जिससे हालात और गंभीर लग रहे हैं। हमले, जवाबी कार्रवाई और सख्त बयानबाजी जारी है। इस बीच दुनिया भी इस स्थिति पर नजर बनाए हुए है क्योंकि इसका असर तेल की कीमतों और कई देशों पर पड़ रहा है। अब यह संघर्ष लंबे समय तक चल सकता है। आइए समझते हैं इस मामले की तीन बड़ी बातें।
यह भी पढ़े -इजराइल की ADAMA कंपनी के मखतेशिम प्लांट पर गिरी ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल,भीषण आग औऱ तबाही ही तबाही
ट्रंप का बड़ा बयान
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान में कई बड़े टार्गेट खत्म कर दिए हैं। उन्होंने अपनी सेना को दुनिया की सबसे ताकतवर सेना बताया। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान में अब सत्ता बदल चुकी है और वहां नए लोगों से सामना हो रहा है। साथ ही, उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही ईरान के साथ कोई समझौता हो सकता है।
जंग का पांचवां हफ्ता
यह लड़ाई अब पांचवें हफ्ते में पहुंच गई है। शुरुआत में अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हवाई हमले किए थे। इसके जवाब में ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों पर हमला किया। ईरान ने ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ को भी बंद कर दिया, जिससे तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित हुई। इससे दुनिया भर में तेल की कीमतें बढ़ गई हैं।
यह भी पढ़े -बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का बिहार विधानसभा से इस्तीफे का अचानक बदला कार्यक्रम, नहीं हो सका इस्तीफा- स्पीकर
ईरान का कड़ा जवाब
ईरान के संसद स्पीकर एमबी गालिबफ ने अमेरिका पर आरोप लगाया कि वह एक तरफ बातचीत की बात करता है और दूसरी तरफ हमले की तैयारी करता है। उन्होंने कहा कि ईरान के लोग अमेरिकी सैनिकों का सामना करने के लिए तैयार हैं। हाल ही में अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में अपने सैनिक बढ़ा दिए हैं, जिससे हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं।
Created On :   30 March 2026 11:26 AM IST












