बिहार विधानसभा: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का बिहार विधानसभा से इस्तीफे का अचानक बदला कार्यक्रम, नहीं हो सका इस्तीफा- स्पीकर

डिजिटल डेस्क, पटना। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन को बीते दिन बिहार विधानसभा से इस्तीफा देना था, लेकिन व्यस्तता के चलते वो असेंबली से इस्तीफा नहीं दे सकें, इसे लेकर बिहार विधानसभा स्पीकर प्रेम कुमार ने कहा कल रात मुझे जानकारी मिली कि बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का कार्यक्रम अचानक बदल गया और उन्हें दिल्ली जाना पड़ा, लेकिन वे जल्द ही बिहार विधानसभा से इस्तीफा दे देंगे, मुझे मुख्यमंत्री के इस्तीफे के बारे में पता नहीं है। अभी भी समय है।
उन्होंने आगे कहा मुख्यमंत्री का इस्तीफा बिहार विधान परिषद में होगा। उनके इस्तीफे की मुझे जानकारी नहीं है। आपको बता दें बिहार के मौजूदा सीएम नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए है, उन्हें बिहार विधानपरिषद से इस्तीफा देना पड़ेगा। क्योंकि कोई भी नागरिक एक समय में किसी एक सदन का सदस्य रह सकता है। आपको बता दें बीते दिन विधानसभा स्पीकर ने नितिन नवीन के सदन से इस्तीफा देने की बात कही थी, लेकिन वो बीते दिन नहीं हो सका। नीतीश कुमार का इस्तीफा विधानपरिषद में होगा।
नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद से बिहार की कमान किसी नए चेहरे को दी जाएगी। इसे लेकर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा बिहार का मुख्यमंत्री कोई भी बने लेकिन उसे चलाया जाएगा गुजरात के हितों को ध्यान में रखकर क्योंकि गुजरात के लोग सुनिश्चित करेंगे कि गुजरात का हित बिहार के हित से ऊपर रहे। मैं भविष्यवाणी कर देता हूं कि बिहार से होने वाला पलायन नहीं रूकेगा।
Created On :   29 March 2026 10:48 AM IST












