असम विधानसभा चुनाव 2026: गुवाहाटी में अमित शाह का मेगा रोड शो, कहा - असम में फिर बनेगी BJP की सरकार, 90 से ज्यादा सीटों पर होगी जीत

गुवाहाटी में अमित शाह का मेगा रोड शो, कहा - असम में फिर बनेगी BJP की सरकार, 90 से ज्यादा सीटों पर होगी जीत
असम में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक एक्टिव मोड में दिखाई दे रहे हैं। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को असम की राजधानी गुवाहटी पहुंचे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। असम में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक एक्टिव मोड में दिखाई दे रहे हैं। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को असम की राजधानी गुवाहटी पहुंचे। इस दौरान वह विशाल रोड शो में शामिल हुए। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। लोगों की तादाद को देखकर अमित शाह खुश दिखाई दिए। इसके बाद उन्होंने आजतक से असम चुनाव में बीजेपी की तैयारियों को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने चुनाव में बीजेपी के 90 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाने का दााव किया। शाह ने यह भी साफ किया कि चुनाव के बाद हिमंता बिस्व सरमा ही राज्य के सीएम बनेंगे।

असम में फिर बनेगी बीजेपी की सरकार - अमित शाह

अमित शाह ने सीएम हिमंता बिस्व शर्मा के काम की सराहना की। उन्होंने कहा कि हिमंता ने असम को पूरे नॉर्थ-ईस्ट के लिए पढ़ाी और इलाज का सबसे बड़ा सेंटर बना दिया है। आज यहां के लोग बहुत खुश हैं क्योंकि उन्हें घर-घर साफ पानी और 24 घंटे बिजली मिल रही है। इस दौरान शाह ने इस बात पर भी जोर दिया कि अब असम में महिलाओं की सुरक्षा पूरी तरह पक्की हो चुकी है।

असम की धरती से शाह ने बंगाल की राजनीति पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता अब टीएमसी (TMC) सरकार से पूरी तरह ऊब चुकी है और लोगों में भारी गुस्सा है। शाह ने जोर देकर कहा कि जिस तरह असम में घुसपैठ पूरी तरह बंद हो चुकी है, ठीक वैसे ही बंगाल में बीजेपी की सरकार बनते ही घुसपैठ पर पूरी तरह लगाम लगा दी जाएगी।

अमित शाह ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

मालूम हो कि, असम से पहले अमित शाह बंगाल के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने ममता सरकार के खिलाफ एक 'आरोप पत्र' (चार्जशीट) जारी किया था। इसके बाद उन्होंने साफ कहा कि यह सिर्फ बीजेपी का दस्तावेज नहीं, बल्कि बंगाल की जनता की आवाज है। उनके मुताबिक, ममता सरकार ने 'मां, माटी, मानुष' के नारे के साथ द्रोह किया है और सोनार बांग्ला का सपना दिखाकर सिंडिकेट राज कायम कर दिया। उन्होंने कहा कि बंगाल में अब लड़ाई 'भय बनाम भरोसे' की है। इस दौरान अमित शाह ने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि बंगाल में बीजेपी का वोट शेयर 2014 में 17% से बढ़कर अब करीब 40% तक पहुंच गया है, जो साफ दिखाता है कि जनता बदलाव चाहती है।

इतना ही नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल में शाह ने घुसपैठ को देश की सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया था। उन्होंने सीधा हमला बोलते हुए कहा, 'ममता दीदी, आपके पास अब बहुत कम समय बचा है। आपने 600 किलोमीटर बॉर्डर पर फेंसिंग के लिए जमीन नहीं दी, लेकिन चुनाव के बाद हम खुद इसे रोकेंगे।' उन्होंने वादा किया कि बीजेपी सरकार बनते ही 45 दिनों के भीतर फेंसिंग के लिए जमीन मुहैया कराई जाएगी। आरजी कर केस, मवेशी तस्करी और मनरेगा घोटाले का जिक्र करते हुए उन्होंने बंगाल में दावा किया था कि वहां की अस्मिता बचाने के लिए जनता इस बार बीजेपी की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाने जा रही है।

Created On :   28 March 2026 8:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story