विधानसभा चुनाव 2026: 30 मार्च को मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद - पुडुचेरी प्रस्तावित, कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं प्रधानमंत्री से कर सकेंगे सीधे बातचीत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद - पुडुचेरी करेंगे। पीएम मोदी का यह प्रस्तावित कार्यक्रम 30 मार्च को शाम 5:30 बजे आयोजित होगा। पीएम मोदी इस संवाद कार्यक्रम में पुडुचेरी के लोगों से बात करेंगे। इसकी जानकारी पीएम मोदी ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दी। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा 30 मार्च को शाम 5:30 बजे 'मेरा बूथ सबसे मज़बूत संवाद - पुडुचेरी' में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं।
पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर अपनी साझा पोस्ट कहा 30 मार्च 2026 को शाम 5:30 बजे PM narendramodi के साथ ‘मेरा बूथ सबसे मज़बूत संवाद – पुडुचेरी’ में शामिल हों। कार्यकर्ताओं के लिए प्रधानमंत्री से सीधे बातचीत करने और एक मजबूत पुडुचेरी के लिए अपने आइडिया शेयर करने का एक खास मौका। NaMo App डाउनलोड करें, अभी रजिस्टर करें, और बातचीत का हिस्सा बनें। इसके लिए एक लिंक भी शेयर की है, https://narendramodi.in/mbsmpd इस पर लिंक पर जाकर रजिस्टर कर सकते है।
आपको बता दें चुनाव आयोग की घोषणा के अनुसार केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में 2026 के विधानसभा चुनाव 9 अप्रैल को एक ही फेज में संपन्न होंगे और वोटों की गिनती 4 मई को होगी। बीते दिन शुक्रवार को चुनाव 2026 से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा, यहां कांग्रेस के पूर्व नेता ए.वी. सुब्रमण्यम ने निजी वजह और अपरिहार्य परिस्थितियों का हवाला देते हुए कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था।
30 विधानसभा सीट वाले पुडुचेरी एक केंद्र शासित प्रदेश हैं। इसके अलावा यहां भारत सरकार 3 सदस्यों को मनोनीत करती है। इससे सदन की कुल संख्या 33 हो जाती है। 2008 के परिसीमन के बाद से केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में 30 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हैं। 30 सीटों में 5 सीटें थिरुबुवनाई, ओसुडु, एम्बलम, नेट्टापक्कम और नेडुंगडु अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित है।
Created On :   28 March 2026 2:33 PM IST












