बिहार की सियासी बात: राज्यसभा चुनाव में निर्वाचित होने के बाद आज विधानसभा से इस्तीफा देंगे नितिन नवीन

राज्यसभा चुनाव में निर्वाचित होने के बाद आज विधानसभा से इस्तीफा देंगे नितिन नवीन
बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर कहा बिहार विधानसभा से उनकी गैरमौजूदगी न सिर्फ हमें बल्कि बिहार के लोगों को भी दुख पहुंचा रही है।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा, "मुख्यमंत्री, हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं, उन्हें हम शुभकामनाएं देते हैं, संविधान में नियम है कि निर्वाचन के 14 दिनों में इस्तीफा देना होगा। इस समय इस्तीफा होगा।

बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर कहा बिहार विधानसभा से उनकी गैरमौजूदगी न सिर्फ हमें बल्कि बिहार के लोगों को भी दुख पहुंचा रही है। हम नहीं चाहते थे कि वे जाएं, लेकिन उन्होंने यह फैसला लिया, जब कोई राज्य के लिए इतना काम करता है, तो उसकी कमी खलती है, यह सिर्फ हमारे लिए ही नहीं बल्कि पूरे बिहार के लिए एक भावुक पल है।

उच्च सदन के लिए निर्वाचित होने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने एनडीए के विजयी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा था कि बिहार के लोग एनडीए के नेतृत्व में आगे बढ़ने को तैयार हैं। अब बिहार और प्रदेश के विकास के लिए उच्च सदन में आवाज गूंजेगी। बिहारी लोगों को केंद्र से जो उम्मीद है, वह पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। नवीन ने कहा अब तक मैं विधानसभा में अपनी बात रखता था, अब यहां की समस्याओं को राज्यसभा में रखूंगा। अपनी जीत पर नवीन ने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने मुझे संसद में सदस्य के रूप में कार्य करने का अवसर दिया है।

Created On :   28 March 2026 1:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story