विधानसभा चुनाव 2026: दीफू विधानसभा सीट बिद्यासिंग इंग्लेंग का अभेद किला, कांग्रेस से 3 और बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर एक बार जीत चुके चुनाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 1978 में स्थापित दीफू एक अनुसूचित जनजाति आरक्षित विधानसभा क्षेत्र है। सीट पर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों का मिला जुला असर है। लेकिन ग्रामीण मतदाताओं की संख्या अधिक है। यहां कार्बी आदिवासी समुदायों और अन्य मूल निवासी समूहों का दबदबा है।
दीफू विधानसभा में अबकी 10 बार विधानसभा चुनाव हुए है, यहां के चुनाव में बढ़ा उलट-फेर होता है। 1978 के पहले चुनाव में जनता पार्टी की जीत हुई थी, वहीं कांग्रेस ने इस सीट पर 3 बार जीत हासिल की, स्वायत्त राज्य मांग समिति (ASDC), निर्दलीय उम्मीदवारों और भाजपा ने दो-दो बार जीत दर्ज की है। 2001, 2006 और 2011 में कांग्रेस के बिद्यासिंग इंग्लेंग ने लगातार तीन बार चुनाव जीता। लेकिन 2016 में बीजेपी ने उनके जीत के सफर को रोक दिया। लेकिन एक बार फिर इंग्लेंग ने 2021 में चुनाव जीता, लेकिन कांग्रेस से नहीं बीजेपी के उम्मीदवार के तौर पर । ये इंग्लेंग की चौथी और बीजेपी की दूसरी जीत थी। दीफू विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का जनाधार कम होता जा रहा है वहीं भाजपा का बढ़ रहा है, बीजेपी यहां मजबूत स्थिति में है।
दीफू निर्वाचन क्षेत्र का इलाका झूम खेती, घाटियों में स्थिर धान की खेती, बागवानी, वन-आधारित गतिविधियों और कुछ चाय बागानों के लिए उपयुक्त है। आपको बता दें पिछले 12 सालों में, दीफू बीजेपी के लिए एक मजबूत गढ़ के रूप में उभरा है। भाजपा ने लगातार दो विधानसभा चुनाव जीते हैं । अबकी चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला होना है।
Created On :   28 March 2026 3:42 PM IST












