Bihar Politics: बिहार सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से JDU में हलचल तेज, लगातार बेटे निशांत कुमार पहुंच रहे पार्टी ऑफिस

बिहार सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से JDU में हलचल तेज, लगातार बेटे निशांत कुमार पहुंच रहे पार्टी ऑफिस
बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद से उनकी पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) (JDU) में हलचल तेज हो गई है। इन दिनों उनके बेटे निशांत कुमार लगातार पार्टी कार्यलय पहुंच रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद से उनकी पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) (JDU) में हलचल तेज हो गई है। इन दिनों उनके बेटे निशांत कुमार लगातार पार्टी कार्यलय पहुंच रहे हैं। शुक्रवार (27 मार्च) को भी निशांत कुमार पार्टी ऑफिस पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और एमएलसी संजय गांधी मौजूद थे। निशांत कुमार ने जब से पार्टी ज्वाइन की है, तब से लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं।

JDU राज्य चीफ ने क्या कहा?

इस बैठक के बाद उमेश कुशवाहा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा "पार्टी की गतिविधि जानने के लिए, समझने के लिए, लगातार पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं से संवाद करने के लिए पार्टी कार्यालय में निशांत कुमार जी आ रहे हैं। लगातार बैठक कर रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा, "इसी क्रम में आज (शुक्रवार) उन्होंने (निशांत) तिरहुत प्रमंडल के सभी जिलाध्यक्ष और प्रखंड अध्यक्ष से उन्होंने सीधा संवाद किया है। पार्टी को सशक्त बनाने के लिए, पार्टी को और धारदार बनाने के लिए, पार्टी के लिए भी जरूरी है, उसके बारे में उन्होंने फीडबैक लिया है। उस पर विस्तार से चर्चा हुई है।"

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

उमेश कुशवाहा ने मीडिया से चर्चा के अलावा अपने सोशल मीडिया एक्स पर इस बैठक से जुड़ी कुछ तस्वीरें साझा की है। इस दौरान उन्होंने लिखा, "आज तिरहुत प्रमंडल 1 एवं 2 क्षेत्रांतर्गत जनता दल (यू) के सभी जिलाध्यक्षों के साथ आयोजित संगठनात्मक बैठक में उपस्थित रहा। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुशवाहा एवं श्री निशांत कुमार भी मौजूद रहे। आज ही मेरे द्वारा श्री निशांत कुमार को जनता दल (यू) के क्रियाशील सदस्य के रूप में सदस्यता दिलाई गई।"

25 मार्च की निशांत कुमार की बैठक

इससे पहले निशांत कुमार ने सारण प्रमंडल से जुड़े पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। वहीं, वे लगातार पार्टी के बड़े-बड़े नेताओं के साथ भी मुलाकात कर रहे हैं। बीते गुरुवार को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया था कि उनकी मुलाकात विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण और मंत्री बिजेंद्र यादव से हुई थी। इस दौरान उन्होंने बिहार के विकास एवं समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

Created On :   27 March 2026 10:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story