Sanjay Raut: बंगाल सीएम के लॉकडाउन वाले बयान पर शिवसेना नेता की आई प्रतिक्रिया, पेट्रोल पंपों पर लगती लाइनों को देखकर अंदाजा सही

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच दुनिया के कई देशों में ऊर्जा का संकट पैदा हो गया है। इसी बीच शिवसेना नेता (UBT) संजय राउत ने पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी के लॉडाउन वाले बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा ममता ठीक ही है रही हैं। जिस तरह से पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी लाइने लग रही हैं, उससे लगता है कि दस या पंद्रह दिनों के लिए पीएम मोदी लॉकडाउन लगा सकते हैं।
ममता बनर्जी ने क्या कहा?
बंगाल सीएम और TMC (तृणमूल कांग्रेस) पार्टी चीफ ममता बनर्जी ने एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने केंद्र सरकार एक बार फिर लॉकडाउन लगा कर लोगों को घरों में कैद कर सकती है।
लॉकडाउन को लेकर चल रही अफवाहों पर क्या बोले हरदीप पुरी?
लॉकडाउन को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों पर पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने बयान दिया है। उन्होंने शुक्रवार (27 मार्च) को साफ करते हुए कहा कि देश में किसी तरह का कोई लॉकडाउन नहीं लगने जा रहा। अपने एक्स पोस्ट में उन्होंने लिखा, "लॉकडाउन को लेकर फैल रही अफवाहें पूरी तरह गलत हैं। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि सरकार के स्तर पर ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। ऐसे समय में जरूरी है कि हम सभी शांत, जिम्मेदार और एकजुट रहें।" अमेरिकी-ईरान जंग को 22 दिन से ज्यादा हो चुके हैं। युद्ध को लेकर PM मोदी ने दोनों सदनों में भाषण दिया।
Created On :   27 March 2026 11:16 PM IST












