Gujarat News: दमोह में गरजे अरविंद केजरीवाल, BJP-कांग्रेस के साथ मिलकर गुजरात को लूटा, आम आदमी पार्टी बदलेगी आपका भविष्य

डिजिटल डेस्क, गांधी नगर। दिल्ली के पूर्व CM और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता अरविंद केजरीवाल शक्रवार (27 मार्च) को गुजरात दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत सिंह माने भी मौजूद थे। केजरीवाल दाहोद में विजय विश्वास सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा दोनों पार्टियों का आपस में अंदर ही अंदर बातचीत चल रही है। आप नेता ने कहा पिछले 30 सालों से भाजपा ने गुजरात की जनता को लूटा है। इसलिए यहां की जनता आप के साथ मिलकर बदलाव करने जा रही है।
उन्होंने कहा BJP हमारे समर्थन को देखकर डर गई है। इसलिए वह हमारे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करवा रही है। सत्ताधारी पार्टी यहां पर अच्छे स्कूल नहीं दे पाई, पानी की व्यवस्था नहीं कर पाई। लेकिन जब हमारी सरकार आएगी तो हम यह सब सुविधा मुहैया कराएंगे। इसके साथा ही साथ बिजली मुफ्त, महिलाओं को 1 हजार, दस लाख का स्वास्थ्य बीमा और अच्छे स्कूल के लिए वोट करिए।
आप नेता ने कहा "पिछले 30 साल में बीजेपी ने कांग्रेस के साथ मिलकर गुजरात को लूट लिया। इन्होंने सबसे ज्यादा आदिवासियों को लूटा है और उनके उपर अत्याचार किया है। गुजरात में सबसे पिछड़ा और शोषित आदिवासी समाज है। बच्चों के शिक्षा, रोजगार का इंतजाम नहीं है। मजबूरी में बच्चे किसानी करते हैं लेकिन बीजेपी सरकार ने किसानों का भी बुरा हाल कर दिया है।"
उन्होंने कहा "नरेगा में सबसे गरीब व्यक्ति भीषण गर्मी में पसीना बहाकर मजदूरी करता है। सिर्फ 100 रोजगार के पैसे मिलते हैं। ये लोग मजदूरों के नाम की इंट्री कर मनरेगा का भी पैसा खा गए। मजदूरों का इसकी जानकारी ही नहीं होती है कि उनके नाम का अंगूठा लग गया है। आप विधायक ने मनरेगा के पैसे की लूट के खिलाफ आवाज उठाई।"
केजरीवाल ने कहा, "2022 से पहले पंजाब में भी गुजरात जैसा ही हाल था। पंजाब में कांग्रेस, बीजेपी और अकाली गठबंधन की दो ही पार्टियां थी। दोनों पार्टियां 5-5 साल बारी-बारी से सरकार बनाते थे और दोनों मिलकर लूटते थे। गुजरात की तरह पंजाब में भी कांग्रेस-बीजेपी के संयुक्त धंधे थे। पंजाब के लोग तंग आ गए। इसी दौरान पंजाब में आम आदमी पार्टी एक उम्मीद लेकर आई।
केजरीवाल ने कहा भाजपा वाले गुजरात को लूट रहे हैं। वे कह रहे हैं कि रैली में भीड़ आई है लेकिन ये लोग वोट नहीं देंगे। आगे उन्होंने कहा बीजेपी कह रही है कि हम उन लोगों को पैसे देकर वोट लेंगे। इसी बीच पंजाब सीएम ने कहा अगर वे आपको पैसे दें तो आप कह देना कि आप पैसे रख लीजिए।
Created On :   28 March 2026 12:57 AM IST












