Kerala Congress Star Campaigners List: केरलम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस स्टार प्रचारक लिस्ट जारी, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी समेत 40 नेताओं के नाम शामिल

डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। केरलम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीति पार्टियों की तैयारियां तेज हो गई है। इस बीच कांग्रेस ने राज्य में 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। जिसमें पार्टी के कई दिग्गज और वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल किए गए हैं। इस सूची में कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे, सीपीपी चेयरपर्सन सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांघी, पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रियंका गांधी वाड्रा, शशि शरूर समेत कई नेताओं के नाम शामिल किए गए हैं।
यह भी पढ़े -ट्रांसजेंडर संशोधन विधेयक 2026 का विरोध, केरल में एलजीबीटीआईक्यू+ समुदाय ने बताया ‘भेदभावपूर्ण और असंवैधानिक’
केरलम चुनाव कांग्रेस स्टार प्रचार लिस्ट
कांग्रेस स्टार प्रचारक सूची के मुताबिक, मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, एक एंटोनी, केसी वेणुगोपाल, प्रियंका गांधी वाड्रा, दीपा दासमुंशी, सिद्दारमैया, रेवंत रेड्डी, डीके शिवकुमार, मुकुल वासनिक, सचिन पायलट, सनी जोसेफ, वीडी साथीशन, रमेश चेन्नीथाला, शशि थरूर, के सुधाकरण, कोडीकुन्नील सुरेश, अदूर प्रकाश, मुल्लापल्ली रामचंद्रन, वीएम सुधीरन, एमएम हसन, के मुरलीधरन, पीजे कुरियन, बेन्नी बेहनान, एमकी राघवन, शाफी परमबिल, एंटो एंटोनी, राजमोहन उन्नीथन, केजे जॉर्ज, जमीर अहमद खान, जेपी माथेर, इमरान प्रतापगढ़ी, कन्हैया कुमार, मोहम्मद अजरुद्दीन, केसी जोसेफ, दीप्ती मेरी बर्गिश, शमा मोहम्मद, जोसेफ वाजहाकन, एलोशियस जेवियर का नाम शामिल किया गया है।
कब होंगे केरलम चुनाव?
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन चुनाव आयोग ने 9 अप्रैल, 2026 को मतदान के लिए तारीख तय की है, जबकि 4 मई को अन्य चार राज्यों के साथ चुनाव के नतीजे जारी कर दिए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, मौजूदा सरकार का कार्यकाल 23 मई को समाप्त हो रहा है। वहीं, प्रदेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही आचार संहिता लागू हो गई है।
केरलम में हो सकता है त्रिकोणीय मुकाबला
इस चुनाव में बीजेपी का वर्चस्व बढ़ते हुए नजर आ रहा है। वहीं, कांग्रेस और लेफ्ट भी सक्रिय देखी जा रही है। इस वजह से यह मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है। सीपीआईएम के नेता हन्नान मोल्लाह ने अपने एक बयान में कहा था कि इस चुनाव में बीजेपी के जीतने की उम्मीद कम लग रही है, क्योंकि उसे कुछ ही सीटों पर जीत मिल सकती है।
Created On :   27 March 2026 9:11 PM IST













