विधानसभा चुनाव 2026: बोकाखाट में कांग्रेस ने जीता 8 बार चुनाव, AGP के साथ मिलकर बीजेपी ने अपनी मौजूदगी मजबूत की

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 1962 में गठित बोकाखाट विधानसभा सीट असम के गोलाघाट जिले में आती है । बोकाखाट में अब तक 13 असेंबली चुनाव हुए है। 1962 से 1983 के बीच शुरुआती दशकों में कांग्रेस ने लगातार पांच बार जीत हासिल की, इस सीट पर कांग्रेस ने आठ बार जीत दर्ज की, सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता था, इसके बाद तीन बार इंडिपेंडेंट उम्मीदवार ने जीत हासिल की और असम गण परिषद (AGP) ने लगातार दो बार जीत हासिल की, जो BJP की एक अहम क्षेत्रीय सहयोगी है। राजनीतिक रूप से, बोकाखाट के चुनाव में कड़े मुकाबले देखने को मिलते हैं, यहां BJP- AGP की मजबूत स्थिति है,और 2023 में हुए डिलिमिटेशन के बाद यहां की सीमाएं और संख्या बदलने के साथ सियासी समीकरण ही बदल गया है।
यह भी पढ़े -बिहपुरिया में बीजेपी -कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला, पिछले दो चुनाव में बीजेपी ने जीते चुनाव
इलाके में करीब 19 फीसदी के साथ अनुसूचित जनजाति सबसे बड़ा ग्रुप है, जबकि 10 फीसदी अनुसूचित जाति के है। बोकाखाट में मुसलमानों की संख्या कम है। विधानसभा प्रमुख तौर पर ग्रामीण है, शहर की तुलना में वोटर्स की संख्या गांवों में अधिक है। पिछले कुछ चुनावों से बोकाखाट विधानसभा सीट BJP-AGP गठबंधन का गढ़ बन गई है क्योंकि पिछले पांच चुनावों में उन्होंने बड़े अंतर से जीत हासिल की है। 2026 के विधानसभा चुनाव में बोकाखाट सीट पर कांग्रेस को अपनी पूरी ताकत लगानी पड़ सकती है।
बोकाखाट को काजीरंगा नेशनल पार्क का गेटवे माना जाता है, जो UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट है, और अपने एक सींग वाले गैंडे और भरपूर बायोडायवर्सिटी के लिए मशहूर है, जो पूरे भारत और विदेश से टूरिस्ट को खींचता है। बोकाखाट असेंबली एरिया में BJP-AGP गठबंधन की पकड़ मजबूत हो रही हैं।
Created On :   28 March 2026 4:54 PM IST














