UP Politics: 'देश में दो ही खलनायक हैं, पहला मुस्लिम और दूसरा...' बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह का विवादित बयान

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले से विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं, जिसकों लेकर राजनीति पारा अभी से हाई देखने को मिल रहा है। बीजेपी पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का एक विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने मुसलमानों और सवर्णों की तुलना खलनायक से की है। इसके बाद से अब राजनीति में हलचल देखने को मिल सकती है। बता दें इससे पहले भी बीजेपी पूर्व सांसद विवादों में रह चुके हैं। उन पर भारतीय महिला पहलवानों ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे, जिसकी वजह से उनकी जमकर आलोचना हुई थी।
यह भी पढ़े -‘कभी पैर तुड़वाती, कभी सिर पर पट्टी बंधवा लेती', अमित शाह ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, विक्टिम कार्ड खेलने का लगाया आरोप
मुस्लिम और सवर्ण पर दी प्रतिक्रिया
गौरतलब है कि बृजभूषण शरण सिंह ने अपने एक ताजा बयान में कहा, "देश में दो ही खलनायक हैं, पहला मुस्लिम और दूसरा इस समय सवर्ण, कहा मेरी यह बात अंदर गहरी चोट करेगी। मुसलमान का साथ देने के लिए भाजपा के अलावा सारी पार्टियां खड़ी हैं, लेकिन सवर्ण के साथ कौन सी पार्टी खड़ी है हमें बता दीजिए।" उन्होंने यह बयान बिहार में दिया है, जहां पर उन्होंने रामनवमी के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में खुले मंच जनता को संबोधित करते हुए दिया है।
यह भी पढ़े -बोकाखाट में कांग्रेस ने जीता 8 बार चुनाव, AGP के साथ मिलकर बीजेपी ने अपनी मौजूदगी मजबूत की
कमियों को करता हूं दूर
वहीं, बीजेपी पूर्व सांसद ने जौनपुर में भी मुस्लमानों को लेकर एक बयान दिया था, जिसमें उनका कहना है, "मैं रोज सुबह उठता हूं और अपनी कमियों को ढूंढता हूं। फिर उन कमियों को दूर करता हूं। जैसे आल्हा पर तीन लाख तलवारें चमकती थीं, वैसे ही मेरे ऊपर भी कुछ तलवारें चमक रही हैं। लेकिन दबदबा था, दबदबा है और दबदबा रहेगा।"
ये बयान उन्होंने बीते दिनों जौनपुर स्थित तिलकधारी इंटर कॉलेज में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान दिया था, जिसे बैस क्षत्रिय राष्ट्रीय एकता मंच द्वारा आयोजित किया गया था।
Created On :   28 March 2026 9:58 PM IST













