West Bengal Assembly Election: 'चुनाव जीतने के बाद दिल्ली में सभी राजनीतिक पार्टियों...' चुनावी रैली के दौरान ममता बनर्जी ने BJP को जमकर घेरा

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पारा हाई नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक चुनावी रैली की, जहां पर उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि राज्य में बीजेपी की सरकार बनती है तो वे यहां पर बुलडोलर चलाकर सभी को बाहर कर देंगे।
सीएम ममता बनर्जी ने आज शनिवार को राज्य के पश्चिम बर्धमान जिले के रानीगंज में एक चुनावी रैली की। उनका कहना है कि पश्चिम बंगाल को तबाह करने के चक्कर में बीजेपी पूरे देश में अपनी सरकार को खो देगी। उन्होंने यहां पर घोषणा करते हुए कहा कि अगर उनकी पार्टी इस चुनाव में जीत हासिल करती है तो इसके बाद दिल्ली में सभी राजनीतिक दलों को एकसाथ लाने का प्रयास करेगी।
यह भी पढ़े -‘कभी पैर तुड़वाती, कभी सिर पर पट्टी बंधवा लेती', अमित शाह ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, विक्टिम कार्ड खेलने का लगाया आरोप
BJP के इशारों पर मतदाताओं के कटे नाम
समाचार एजेंसी पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि एसआईआर के दौरान वोटरों के नाम कटने का आरोप आयोग पर नहीं, बल्कि बीजेपी के इशारो पर करना बताया है। उन्होंने आगे बताया कि इसके लिए एक लक्ष्मण रेखा होना बहुत जरूरी है, लेकिन बीजेपी अपनी सभी सीमाएं लांघ रही है। उन्होंने यह भी कहा, "SIR आपकी मौत की घंटी साबित होगा, जबकि मुर्शिदाबाद के रघुनाथगंज में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हुई झड़पों का जिक्र करते हुए उन्होंने दावा किया कि प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। मैं निर्वाचित मुख्यमंत्री हूं, लेकिन उन्होंने सारी शक्तियां छीन ली हैं।"
यह भी पढ़े -बंगाल से ममता बनर्जी का सफाया तय, दिनेश लाल यादव ने पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले साधा निशाना
विकास कार्यों पर बेरोजगारी में आई कमी
रिपोर्ट में आगे बताया कि ममता बनर्जी ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी अवैध कोयला खदानों से पैसों की वसूली कर रही है। लेकिन वे तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर चोरी के आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने यह कहा कि बीजेपी लूटने का काम करती है और झूठ भी बोलती है। उन्होंने अपनी सरकार कई विकास कार्यों के बार में कहा कि स्टील और बिजली संयंत्रों के आधुनिकीकरण की पहल और ग्रीनफील्ड उद्योगों की स्थापित करने का काम किया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इनकी वजह से 40 प्रतिशत राज्य में बेरोजगारी कम हुई है।
Created On :   28 March 2026 11:34 PM IST












