बाराबंकी में हैवानियत युवक का सिर काटकर घर ले गया शख्स, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

बाराबंकी में हैवानियत युवक का सिर काटकर घर ले गया शख्स, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद के टिकैतनगर थाना क्षेत्र में शनिवार को क्रूरता की सारी हदें पार हो गईं। एक मामूली विवाद में एक सनकी हमलावर ने 21 वर्षीय युवक की गर्दन काटकर उसे मौत के घाट उतारा। इसके बाद वह कटी हुई गर्दन को हाथ में उठाकर अपने घर ले गया। हैवानियत का आलम यह था कि हत्या जैसा जघन्य अपराध करने के बाद आरोपी घर में सुकून से खाना बनाने लगा, जैसे कुछ हुआ ही न हो।

बाराबंकी, 28 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद के टिकैतनगर थाना क्षेत्र में शनिवार को क्रूरता की सारी हदें पार हो गईं। एक मामूली विवाद में एक सनकी हमलावर ने 21 वर्षीय युवक की गर्दन काटकर उसे मौत के घाट उतारा। इसके बाद वह कटी हुई गर्दन को हाथ में उठाकर अपने घर ले गया। हैवानियत का आलम यह था कि हत्या जैसा जघन्य अपराध करने के बाद आरोपी घर में सुकून से खाना बनाने लगा, जैसे कुछ हुआ ही न हो।

पुलिस ने जब दबिश दी तो आरोपी के घर के भीतर से मृतक का कटा हुआ सिर बरामद हुआ जिसे देखकर पुलिसकर्मियों के भी रोंगटे खड़े हो गए।

मृतक की पहचान पारा बेहटा गांव निवासी बबलू के रूप में हुई है। बबलू अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालता था। घर में उसकी पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं जिनके सिर से अब पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया है। शनिवार को बबलू रोज की तरह बर्फ बेचने निकला था, तभी परसवाल गांव के पास उसका विवाद स्थानीय निवासी शंकर से हो गया।

जानकारी के अनुसार मामूली कहासुनी के बाद शंकर इस कदर आगबबूला हुआ कि उसने धारदार हथियार (फरसे) से बबलू पर हमला कर दिया और सरेराह उसकी गर्दन धड़ से अलग कर दी।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शंकर भागने के बजाय बबलू का कटा हुआ सिर उठाकर अपने घर चला गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर भारी पुलिस बल ने गांव की घेराबंदी की। जब पुलिस टीम शंकर के घर पहुंची तो वहां का नजारा देख हर कोई सन्न रह गया। हत्यारा शंकर घर के भीतर बड़े आराम से खाना बना रहा था और पास ही बबलू का कटा हुआ सिर रखा था। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया और उसके कब्जे से मृतक का सिर बरामद किया।

इस जघन्य हत्याकांड के बाद पूरे टिकैतनगर क्षेत्र में दहशत और भारी आक्रोश का माहौल है। बबलू की मौत के बाद उसके दो मासूम बच्चों और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने आरोपी शंकर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सनक और आपसी विवाद का लग रहा है लेकिन इतनी क्रूरता के पीछे की असल वजह जानने के लिए गहन पूछताछ की जा रही रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 March 2026 7:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story