आईपीएल 2026 1 मिनट के लिए शांत हो गया एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, पिछले सीजन भगदड़ में जान गंवाने वाले 11 प्रशंसकों को दी गई श्रद्धांजलि

आईपीएल 2026 1 मिनट के लिए शांत हो गया एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, पिछले सीजन भगदड़ में जान गंवाने वाले 11 प्रशंसकों को दी गई श्रद्धांजलि
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (आईपीएल 2026) की शुरुआत हो चुकी है। उद्घाटन मुकाबला एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच खेला जा रहा है। आरसीबी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है।

बेंगलुरु, 28 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (आईपीएल 2026) की शुरुआत हो चुकी है। उद्घाटन मुकाबला एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच खेला जा रहा है। आरसीबी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है।

आरसीबी और एसआरएच के बीच होने सीजन के पहले मुकाबले की पहली गेंद फेंके जाने से पहले फील्ड पर एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने खेल के साथ ही इंसानियत को जिंदा कर दिया।

आरसीबी-एसआरएच मैच की शुरुआत से पहले स्टेडियम में पिछले सीजन अपनी जान गंवाने वाले 11 प्रशंसकों की याद और उनके सम्मान में एक मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान दोनों ही टीमों के खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ, प्रबंधन से जुड़े लोग और स्टेडियम में मौजूद दर्शक शांत अवस्था में खड़े थे। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने प्रशंसकों के श्रद्धांजलि स्वरूप अपनी बांह पर काली पट्टी बांध रखी है।

एक मिनट के इस मौन ने इस बात को साबित किया है कि क्रिकेट के लिए प्रशंसक कितने अहम हैं।

दरअसल, आरसीबी ने आईपीएल 2025 का खिताब जीता था। टीम ने खिताब का जश्न मनाने के लिए एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में 4 जून 2025 को कार्यक्रम रखा था। कार्यक्रम के दौरान उम्मीद से अधिक संख्या में फैंस जमा हो गए और भीड़ की वजह से भगदड़ हो गई। भगदड़ में आरसीबी के 11 फैंस की मौत हो गई थी।

आरसीबी ने अपने उन 11 फैंस के लिए नगद राशि की घोषणा की थी। साथ ही आईपीएल 2026 में आरसीबी ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीट उन फैंस की याद में खाली रखने का फैसला किया है।

आरसीबी ने 18वें सीजन में पहली बार आईपीएल का खिताब आईपीएल 2025 में जीता था। आरसीबी फैंस के मुताबिक मौजूदा टीम पिछले सीजन से भी मजबूत और इस बार आरसीबी अपने खिताब का बचाव कर सकती है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 March 2026 8:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story