UP Politics: 'आम जनता को लूटने वाली सरकार...' सपा नेता शिवपाल यादव ने देशभर की बीजेपी सरकार को घेरा

आम जनता को लूटने वाली सरकार... सपा नेता शिवपाल यादव ने देशभर की बीजेपी सरकार को घेरा
कानपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने बीजेपी को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि बीजेपी ने केवल उत्तर प्रदेश को नहीं लूटा है।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। कानपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने बीजेपी को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि बीजेपी ने केवल उत्तर प्रदेश को नहीं लूटा है, बल्कि पूरे देश को लूटने का काम किया है। उन्होंने जनता से सिर्फ झूठे वादे किए हैं। उन्होंने यह बयान कानपुर में आयोजित ईद मिलन समारोह के कार्यक्रम में दिया है।

इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान 'सपा ने प्रदेश को एटीएम कार्ड बना कर रखा है' पर पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी ने सिर्फ जनता को लूटा है। कभी उन्हें नोटबंदी की कतार में लगना होता है तो कभी सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगना होता है। यह हमेशा से देश की जनता को लाइन में खड़ा करते आ रहे हैं। इस कारण जनता काफी परेशान हो गई है।

PDA से घबराई BJP

सपा महासचिव ने कहा कि PDA से भाजपा बुरी तरह घबरा गई है। उन्होंने बीजेपी के नेताओं को लुटेरा बताया है। आगे कहा कि ये लोग कुछ ही पूंजीपतियों के लिए काम करते हैं और जनता से झूठे वादे करते रहते हैं। बीजेपी सरकार से ज्यादा को और भ्रष्ट नहीं हो सकता है। उन्होंने मीडिया के सवाल 'आजम खान की फोटो पार्टी के पोस्ट से गायब होती जा रही है?' पर कहा कि आजम खान पार्टी के सीनियर लीडर है। वह दो बार के सांसद भी चुने गए हैं। इस समय उनपर काफी अत्याचार हो रहा है, जिसे आम जनता देख रही है।

पेट्रोल-डीजल के संकट पर क्या बोले?

शिवपाल यादव ने मौजूदा समय को लेकर कहा, "यह सरकार लोकतंत्र को मानने वाली नहीं है. यह सिर्फ तानाशाही कर रही है। देश में अगर पेट्रोल और डीजल की कमी नहीं है तो लोग लाइनों में क्यों लगे हैं। प्रदेश में सिर्फ आउटसोर्सिंग की ही नौकरियां बची है।"

Created On :   29 March 2026 12:38 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story