विधानसभा चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ ममता सरकार पर बीजेपी उम्मीदवारों ने प्रचार के दौरान साधा निशाना

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान किए जा रहे चुनावी प्रचार में प्रत्याशी एक दूसरे पर हमालवर है। बीजेपी कैंडिडेट सत्तारूढ़ ममता सरकार पर कई आरोप लगाकर चुनावी निशाना साध रहे है। सैंथिया विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार कृष्णकांत शाह ने मछली बाज़ार में लोगों से मुलाकात कर स्थानीय लोगों से बातचीत की।
यह भी पढ़े -'चुनाव जीतने के बाद दिल्ली में सभी राजनीतिक पार्टियों...' चुनावी रैली के दौरान ममता बनर्जी ने BJP को जमकर घेरा
कृष्णकांत शाह ने प्रचार के दौरा कहा आज सुबह हम सैंथिया के मछली बाजार आए और लोगों की बात सुनी, उनकी परेशानियां समझीं, इस इलाके की विधायक ने 10 साल से लोगों को अंधेरे में रखा है, यहां की महिलाएं कह रही हैं कि नल का इंतजाम हो, पानी का इंतजाम हो, साफ पानी का इंतजाम हो। उनका कहना है कि उन्हें सुबह सिर्फ 1 घंटे पानी मिलता है, हमने उनकी सभी बातें सुनी और उनसे पश्चिम बंगाल में डबल इंजन सरकार बनाने का आग्रह किया।
बिधाननगर विधानसभा के भाजपा उम्मीदवार डॉ. शरदवत मुखोपाध्याय ने साल्ट लेक सेंट्रल पार्क में मॉर्निंग वॉक कैंपेन किया। मुखोपाध्याय ने कहा सुबह का समय है, माहौल अच्छा है, लोग यहां हैं। हमें सबका आशीर्वाद मिल रहा है, हमारे विरोधी दल(TMC) ने कल हमें पोस्टर नहीं लगाने दिए TMC की यह दादागिरी चलती रहती है, स्थानीय पुलिस भी उनके साथ है, लड़ना है तो लेवल प्लेइंग ग्राउंड पर लड़िए।
खड़गपुर सदर से बीजेपी उम्मीदवार दीलिप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा मुर्शिदाबाद में उन्होंने धमकी दी थी, CAA, वक्फ बिल पारित होने के बाद मुर्शिदाबाद में जो गड़बड़ हुई उसके लिए कौन जिम्मेदार है? ममता बनर्जी मुख्यमंत्री थी, सत्ता उनके हाथ में थी। क्यों हिंदुओं को मुर्शिदाबाद से मालदा तक पलायन करना पड़ा इसका जवाब ममता बनर्जी को देना पड़ेगा
Created On :   29 March 2026 10:10 AM IST












