विधानसभा चुनाव 2026: केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन वाली धर्मदम विधानसभा का सियासी सफर

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। 2008 में गठन के बाद से ही धर्मदम सीपीआई(एम) का मजबूत गढ़ रहा है। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन धर्मदम सीट से चुनाव लड़ेंगे। विजयन ने 2016 और 2021 में भी इसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था।
यह भी पढ़े -सीपीआई का गढ़ रहे परावूर में वामपंथी वी. डी. सतीशन ने लगातार चार बार जीतकर, इलाके की राजनीतिक दिशा ही बदल दी
आपको बता दें राज्य की सत्ताधारी वाम लोकतांत्रिक मोर्चा - विजयन के नेतृत्व में चुनावी जंग में है और लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की उम्मीद कर रही है। विजयन की पार्टी 86 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 140 विधानसभा सीट वाले केरल में 14 सीट अनुसूचित जाति और 2 सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। 9 अप्रैल को एक ही चरण में केरल विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी।
धर्मदम क्षेत्र में बेसिक संरचना और शहरी विकास, तटीय संरक्षण ,मछुआरों के कल्याण के साथ साथ स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर पहुंच जैसे मुद्दे प्रमुख विकास प्राथमिकताओं में शामिल हैं। धर्मदम विधानसभा क्षेत्र केरल के कन्नूर जिले के अंतर्गत आती है, जो केरल के मालाबार तट पर स्थित है। धर्मदम का राज्य की राजनीति में विशेष महत्व है।
यह भी पढ़े -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोयंबटूर दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, कई क्षेत्रों में रेड जोन घोषित
2011 में के. के. नारायणन (सीपीआई-एम) , 2016 और 2021 में पिनराई विजयन ने इस क्षेत्र से विधायक के लिए निर्वाचित हुए और केरल के मुख्यमंत्री बने। सीएम विजयन ने धर्मदम विधानसभा क्षेत्र को 2025 में अत्यधिक गरीबी से मुक्त घोषित किया, यानि ये क्षेत्र राज्य सरकार की सामाजिक योजनाओं और स्थानीय स्तर पर किए गए प्रयासों की सफलता को बताता है।
Created On :   29 March 2026 1:37 PM IST












