Tamil Nadu Assembly Elections 2026: विजय की पार्टी TVK ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए जारी की प्रत्याशियों की सूची, इन दो सीटों पर खुद लड़ेंगे चुनाव

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अभिनेता और तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के चीफ विजय ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। यह लिस्ट सभी 234 विधानसभा सीटों के लिए जारी की है। जिसमें दो सीटों पर खुद विजय चुनाव लड़ रहे हैं। जो त्रिची ईस्ट और चेन्नई के परम्बूर सीट शामिल है। इन दोनों सीट पर उनका नाम जोसेफ विजय के नाम से दर्ज है। यह उनका पहला चुनाव होगा, जो सीधे चुनावी मैदान में नजर आएंगे।
टीवीके महासचिव एन. आनंद टी नगर, कोषाध्यक्ष वेंकट रमनन मायलापुर से और आवध अर्जुन विल्लिवाक्कम सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इनके अलावा गोबीचेट्टीपालयम से के सेंगोट्टयान, तिरुचेंगोडे से केजी अरुणराज, तिरुपरनकुंडम से सीटीआर निर्मल कुमार, थाउजेंड लाइट्स से जेसीडी प्रभाकर, कोलाथुर से वीएस बाबू और आरके नगर से डॉक्टर मारिया विल्सन को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
राज्य के युवाओं के लिए कई बड़े वादे
विजय ने प्रत्याशियों का ऐलान करते हुए युवाओं के लिए कई बड़े वादे भी किए हैं। पार्टी ने बताया कि अगर टीवीके की सरकार बनती है तो 29 से ज्यादा उम्र वाले युवाओं को प्रति महीने 4,000 रुपए दिए जाएंगे। साथ ही डिप्लोमा धारकों को हर महीने 2,500 रुपए देने का ऐलान किया है। इसके साथ पार्टी ने 'तमिल एंप्लॉयमेंट क्रेडिट सिस्टम' बनाने की घोषणा की है। इसके तहत निजी कंपनियां अपने राज्य के 75 प्रतिशत कर्मचारी की भर्ती करेगी। साथ ही उन्हें SGST में 2.5 फीसदी और बिजली बिल में 5 प्रतिशत की रियायत देने का वादा किया गया है।
विजय का जनता को संदेश
विजय घोषाणा करते हुए भावुक नजर आए थे। उनका कहना है कि उनकी पार्टी ने ऐसे लोगों का चयन किया है, जो हर वक्त जनता की बात सुनेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह वे अपने फिल्मी करियर को छोड़क जनता के लिए राजनीति में कदम रखा है, उसी प्रकार उनकी पार्टी के उम्मीदवार जनता के लिए समर्पित रहेंगे। साथ ही उन्होंने जनता से अपील की है कि उनके प्रत्याशी अलग नहीं है और वे खुद भी अलग नहीं है। सभी एक ही मकसद के साथ चुनावी मैदान में है।
Created On :   29 March 2026 2:31 PM IST












