West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल की चुनावी रैली में ममता बनर्जी ने साधा बीजेपी पर जमकर निशाना, कहा- 'बीजेपी के राज्यों में दंगे...'

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में अप्रैल के महीने में विधानसभा चुनाव शुरू होने वाले हैं, जिसके लिए सभी पार्टियों ने अपनी कमर कसनी शुरू कर दी है। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने चुनावी रैलियां भी शुरू कर दी हैं। उन्होंने पुरुलिया में भी चुनावी रैली निकाली है, जिसमें उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी लोगों को मछली, मांस और अंडा खाने से रोकना चाहती है और ये भी आरोप लगाया है कि वे किसी भी धर्म में विश्वास नहीं करते हैं। ममता बनर्जी का कहना है कि बीजेपी के राज वाले राज्यों में दंगे होते रहते हैं और आदिवासियों का शोषण होता है और महिलाओं पर भी हमले होते रहते हैं।
ममता बनर्जी ने क्या कहा?
ममता बनर्जी ने आगे कहा है कि बीजेपी के एक बड़े नेता ने तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ चार्जशीट जारी की है, लेकिन उनके मुताबिक असली चार्जशीट बीजेपी के खिलाफ ही जारी होनी चाहिए है। उन्होंने गुजरात की बात करते हुए कहा है कि वहां पहले कई दंगे हो चुके हैं। ममता बनर्जी के इन तीखे आरोपों के बाद माहौल में गरमा-गरमी छा गई है।
#WATCH | Purulia: West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee says, "Fish is not eaten in BJP-ruled states. If BJP comes, you won't be able to eat meat or eggs. BJP is one-sided, they don't believe in any religion... These people incite riots. They come to power by inciting riots,… pic.twitter.com/f66hMHmXvV
— ANI (@ANI) March 29, 2026
कब होने वाले हैं पश्चिम बंगाल में चुनाव?
बता दें, पश्चिम बंगाल में चुनाव का पहला चरण 23 अप्रैल को होगा, इसके बाद दूसरा चरण 29 अप्रैल को होने वाला है। इन चुनावों के नतीजे 4 मई को ऐलान किए जाएंगे। पश्चिम बंगाल में इस बार 294 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने वाला है। इसके बाद चुनाव में करीब 7 करोड़ वोटर भी शामिल होने वाले हैं। इसमें करीब 3.6 करोड़ पुरुष वोटर्स और 3.4 करोड़ महिला वोटर्स शामिल होने वाले हैं।
Created On :   29 March 2026 4:40 PM IST













